Aaj ki Taja Khabar Breaking News: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज शुक्रवार 08 दिसंबर का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ABVP के 69वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़ी एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश हुई, जिसके बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है। गाजा में संघर्ष के दौरान इस्राइली मंत्री के बेटे की मौत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर की बात है। दोनों ने गाजा में नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा की।
देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां
LIVE Feed
Dec 09, 2023, 3:12 AM IST
महालक्ष्मी मुफ्त बस गारंटी योजना होगी शुरू
कांग्रेस की महालक्ष्मी मुफ्त बस गारंटी योजना पर तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक वीसी सज्जनार ने कहा कि यह योजना तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा शुरू की जाएगी। यह योजना 7292 बसों में शुरू की जाएगी और यह तेलंगाना की सीमाओं तक लागू होगी।
Dec 09, 2023, 1:37 AM IST
रेवंत रेड्डी के सीएम बनने के बाद कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया
एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को तेलंगाना विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए जाने पर बीजेपी नेता टी राजा सिंह ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस की सरकार बनने और रेवंत रेड्डी के सीएम बनने के बाद कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। रेवंत रेड्डी हर बार बयान देते थे कि बीजेपी एआईएमआईएम और बीआरएस एक हैं लेकिन तेलंगाना की जनता जान गई है कि कौन किसके साथ है, हम ऐसे व्यक्ति के सामने शपथ नहीं लेंगे, हम बहिष्कार करेंगे।
Dec 09, 2023, 12:17 AM IST
दौसा में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
दौसा में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म पर जयपुर रेंज के आईजी उमेश चंद्र दत्ता ने कहा कि नाबालिग लड़की के पिता ने शिकायत दी और उसके आधार पर दौसा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग की मेडिकल जांच की जा रही है। महिला पुलिस अधिकारी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं।
Dec 08, 2023, 11:25 PM IST
फूड पैकेट गिरा रही सेना
भारतीय तटरक्षक हेलीकॉप्टरों ने तीसरे दिन भी चेन्नई के बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों के लिए 300 फूड पैकेट हवाई मार्ग से गिराकर राहत दी।
Dec 08, 2023, 8:56 PM IST
दिल्ली कैबिनेट में फेरबदल
दिल्ली कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। न्याय विभाग का जिम्मा अब आतिशी को सौंपा गया है। कैलाश गहलोत को महिला एवं बाल विकास विभाग आवंटित किया गया है।
Dec 08, 2023, 7:42 PM IST
UPSC Mains Result 2023 घोषित
संघ लोक सेवा आयोग ने आज (8 दिसंबर) को यूपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Dec 08, 2023, 7:39 PM IST
मध्यप्रदेश में इस दिन होगी विधायक दल की बैठक
मध्यप्रदेश में 11 तारीख (सोमवार ) को विधायक दल की बैठक होगी। उसके बाद एमपी में बीजेपी की तरफ से सीएम चेहरा तय होगा।
Dec 08, 2023, 7:20 PM IST
सीपीआई नेता कनम राजेंद्रन का निधन
केरल: सीपीआई के राज्य सचिव कनम राजेंद्रन का कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका हृदय संबंधी और किडनी संबंधी इलाज चल रहा था। उनकी उम्र 73 साल थी।
Dec 08, 2023, 6:34 PM IST
अकबरुद्दीन ओवैसी प्रोटेम स्पीकर नियुक्त
AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को तेलंगाना विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया।
Dec 08, 2023, 6:33 PM IST
स्मारक डाक टिकट जारी
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले में आयोजित होने वाले पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (आईएएडीबी), 2023 में स्मारक डाक टिकट जारी किया।
Dec 08, 2023, 5:21 PM IST
फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत
महाराष्ट्र: पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त शेखर सिंह ने बताया कि पिंपरी चिंचवड़ शहर के तलावड़े इलाके में एक मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना में 6 लोगों की मृत्यु हो गई है।
Dec 08, 2023, 4:32 PM IST
महुआ मोइत्रा पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का बयान
महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने पर टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि महुआ मोइत्रा परिस्थितियों की शिकार हुई हैं। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं। हमारी पार्टी महुआ से साथ है हमारी पार्टी INDIA गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
Dec 08, 2023, 3:31 PM IST
के अन्नामलाई का दौरा
चेन्नई (तमिलनाडु): तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने अंबत्तूर औद्योगिक एस्टेट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
Dec 08, 2023, 3:30 PM IST
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता रद्द
'कैश फॉर क्वेरी' मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित किया गया। एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट आज सदन में पेश की गई।
Dec 08, 2023, 2:22 PM IST
इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी को श्रद्धांजलि
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस अधिकारियों ने इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी को श्रद्धांजलि दी गई, जिनकी आज दिल्ली एम्स में मौत हो गई। 29 अक्टूबर को श्रीनगर में एक आतंकवादी द्वारा गोली मारे जाने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Dec 08, 2023, 2:20 PM IST
मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में 10 बच्चों की मौत
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में 10 बच्चों की मौत की खबर सामने आई है। मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रोफेसर अमित दान ने बताया कि जंगीपुर सबडिविजन हॉस्पिटल में PWD का काम चल रहा है। इसलिए वहां से मरीजों को यहां शिफ्ट किया गया। इसलिए यहां मरीजों की संख्या बढ़ गई। जितने भी बच्चे लाए गए यहां पहले से ही कम वजन के लोग थे। उनकी मौत हो गई। उन्हें बचाना मुश्किल था, क्योंकि उन्हें इस अस्पताल में लाने में पहले ही 5-6 घंटे लग गए। हम इसकी जांच के लिए एक टीम का गठन कर रहे हैं।
Dec 08, 2023, 1:04 PM IST
ABVP के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ABVP के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर अमित शाह ने कहा, "मैं बिना झिझक कहना चाहता हूं कि मैं विद्यार्थी परिषद का ऑर्गेनिक प्रोडक्ट हूं..."
Dec 08, 2023, 12:02 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक साथ दिखे।
Dec 08, 2023, 11:02 AM IST
PM मोदी पहुंचे देहरादून, कुछ देर में करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के आयोजन स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वहां प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। पीएम मोदी कुछ ही देर में यहां दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन करेंगे।
Dec 08, 2023, 9:45 AM IST
तमिलनाडु में चक्रवात मिचौंग का प्रभाव, एक शव बरामद
तमिलनाडु में चक्रवात मिचौंग के प्रभाव के कारण चेन्नई के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। NDRF की टीम ने देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और एक शव बरामद किया।
Dec 08, 2023, 9:43 AM IST
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री KCR यशोदा अस्पताल में भर्ती
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख केसीआर को चोट आई है और उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे कल रात एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिर गए थे।
9:43 AM, 8 Dec

9:45 AM, 8 Dec
तमिलनाडु में चक्रवात मिचौंग का प्रभाव, एक शव बरामद
तमिलनाडु में चक्रवात मिचौंग के प्रभाव के कारण चेन्नई के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। NDRF की टीम ने देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और एक शव बरामद किया।
11:02 AM, 8 Dec
PM मोदी पहुंचे देहरादून, कुछ देर में करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के आयोजन स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वहां प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। पीएम मोदी कुछ ही देर में यहां दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन करेंगे।
12:02 PM, 8 Dec
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक साथ दिखे।
1:04 PM, 8 Dec
ABVP के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ABVP के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर अमित शाह ने कहा, "मैं बिना झिझक कहना चाहता हूं कि मैं विद्यार्थी परिषद का ऑर्गेनिक प्रोडक्ट हूं..."
2:20 PM, 8 Dec
मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में 10 बच्चों की मौत
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में 10 बच्चों की मौत की खबर सामने आई है। मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रोफेसर अमित दान ने बताया कि जंगीपुर सबडिविजन हॉस्पिटल में PWD का काम चल रहा है। इसलिए वहां से मरीजों को यहां शिफ्ट किया गया। इसलिए यहां मरीजों की संख्या बढ़ गई। जितने भी बच्चे लाए गए यहां पहले से ही कम वजन के लोग थे। उनकी मौत हो गई। उन्हें बचाना मुश्किल था, क्योंकि उन्हें इस अस्पताल में लाने में पहले ही 5-6 घंटे लग गए। हम इसकी जांच के लिए एक टीम का गठन कर रहे हैं।
2:22 PM, 8 Dec
इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी को श्रद्धांजलि
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस अधिकारियों ने इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी को श्रद्धांजलि दी गई, जिनकी आज दिल्ली एम्स में मौत हो गई। 29 अक्टूबर को श्रीनगर में एक आतंकवादी द्वारा गोली मारे जाने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
3:30 PM, 8 Dec
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता रद्द
'कैश फॉर क्वेरी' मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित किया गया। एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट आज सदन में पेश की गई।
3:31 PM, 8 Dec
के अन्नामलाई का दौरा
चेन्नई (तमिलनाडु): तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने अंबत्तूर औद्योगिक एस्टेट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
4:32 PM, 8 Dec
महुआ मोइत्रा पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का बयान
महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने पर टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि महुआ मोइत्रा परिस्थितियों की शिकार हुई हैं। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं। हमारी पार्टी महुआ से साथ है हमारी पार्टी INDIA गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
5:21 PM, 8 Dec
फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत
महाराष्ट्र: पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त शेखर सिंह ने बताया कि पिंपरी चिंचवड़ शहर के तलावड़े इलाके में एक मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना में 6 लोगों की मृत्यु हो गई है।
6:33 PM, 8 Dec
स्मारक डाक टिकट जारी
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले में आयोजित होने वाले पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (आईएएडीबी), 2023 में स्मारक डाक टिकट जारी किया।
6:34 PM, 8 Dec
अकबरुद्दीन ओवैसी प्रोटेम स्पीकर नियुक्त
AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को तेलंगाना विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया।
7:20 PM, 8 Dec
सीपीआई नेता कनम राजेंद्रन का निधन
केरल: सीपीआई के राज्य सचिव कनम राजेंद्रन का कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका हृदय संबंधी और किडनी संबंधी इलाज चल रहा था। उनकी उम्र 73 साल थी।
7:39 PM, 8 Dec
मध्यप्रदेश में इस दिन होगी विधायक दल की बैठक
मध्यप्रदेश में 11 तारीख (सोमवार ) को विधायक दल की बैठक होगी। उसके बाद एमपी में बीजेपी की तरफ से सीएम चेहरा तय होगा।
7:42 PM, 8 Dec
UPSC Mains Result 2023 घोषित
संघ लोक सेवा आयोग ने आज (8 दिसंबर) को यूपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
8:56 PM, 8 Dec
दिल्ली कैबिनेट में फेरबदल
दिल्ली कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। न्याय विभाग का जिम्मा अब आतिशी को सौंपा गया है। कैलाश गहलोत को महिला एवं बाल विकास विभाग आवंटित किया गया है।
11:25 PM, 8 Dec
फूड पैकेट गिरा रही सेना
भारतीय तटरक्षक हेलीकॉप्टरों ने तीसरे दिन भी चेन्नई के बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों के लिए 300 फूड पैकेट हवाई मार्ग से गिराकर राहत दी।
12:17 AM, 9 Dec
दौसा में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
दौसा में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म पर जयपुर रेंज के आईजी उमेश चंद्र दत्ता ने कहा कि नाबालिग लड़की के पिता ने शिकायत दी और उसके आधार पर दौसा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग की मेडिकल जांच की जा रही है। महिला पुलिस अधिकारी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं।
1:37 AM, 9 Dec
रेवंत रेड्डी के सीएम बनने के बाद कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया
एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को तेलंगाना विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए जाने पर बीजेपी नेता टी राजा सिंह ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस की सरकार बनने और रेवंत रेड्डी के सीएम बनने के बाद कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। रेवंत रेड्डी हर बार बयान देते थे कि बीजेपी एआईएमआईएम और बीआरएस एक हैं लेकिन तेलंगाना की जनता जान गई है कि कौन किसके साथ है, हम ऐसे व्यक्ति के सामने शपथ नहीं लेंगे, हम बहिष्कार करेंगे।
3:12 AM, 9 Dec