Live: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जीता खिताब, जापान को 4-0 से हराया

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज रविवार 05 नवंबर का दिन है। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी आज से तीन दिवसीय केदारनाथ दौरे पर पहुंच गए हैं। हमास और इजराइल युद्ध एक महीने से जारी है। अबतक 11 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत बनाम साउथ अफ्रीका का मैच खेला जा रहा है, जिसमें भारत ने विरोधी टीम को 327 रनों का लक्ष्य दिया है।

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां

Breaking News Live Today

LIVE Feed
Nov 05, 2023, 11:16 PM IST

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में भारत ने जीता खिताब

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में भारत ने खिताब जीता है। मौजूदा चैंपियन जापान को 4-0 से हराया।
Nov 05, 2023, 8:51 PM IST

पीएम मोदी ने भारत की जीत पर दी बधाई

विश्व कप 2023: भारत की लगातार 8वीं जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, "हमारी क्रिकेट टीम एक बार फिर विजयी हुई है! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई। शानदार टीम वर्क। उन्होंने विराट कोहली को भी जन्मदिन का शानदार तोहफा दिया है, जिन्होंने आज शानदार पारी खेली।"
Nov 05, 2023, 8:48 PM IST

भारत की जीत पर कानपुर में आतिशबाजी

उत्तर प्रदेश: कानपुर में क्रिकेट प्रशंसकों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया।
Nov 05, 2023, 8:23 PM IST

केदारनाथ की आरती में शामिल हुए राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केदारनाथ मंदिर में शाम की आरती में शामिल हुए। राहुल रविवार को उत्तराखंड पहुंचे, जहां आज से वो तीन दिवसीय निजी दौरे पर हैं।
Nov 05, 2023, 8:22 PM IST

दिल्ली की हवा हुई खतरनाक, धुंध का साया

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता(AQI) 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। (वीडियो इंडिया गेट से शाम 7:19 बजे रिकॉर्ड की गई है।)
Nov 05, 2023, 6:57 PM IST

मणिपुर में 8 नवंबर तक बढ़ाया गया इंटरनेट पर बैन

मणिपुर में हुई हिंसक घटनाओं के मद्देनजर शांति बनाए रखने के लिए 8 नवंबर तक इंटरनेट पर बैन बढ़ाया गया है।
Nov 05, 2023, 4:36 PM IST

'KCR सरकार ने तेलंगाना के लोगों को लूटा', कांग्रेस

कांग्रेस नेता डॉ. अजॉय कुमार ने केसीआर सरकार को घेरते हुए कहा कि तेलंगाना में 57% महिलाएं कुपोषित हैं। लोगों को खाना नहीं मिल रहा है। लेकिन, केसीआर और उनका परिवार महंगी कारों और घड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। तेलंगाना की 78% लोग उनका इलाज निजी अस्पतालों में कराएं। बजट कम कर दिया गया है। कोई वादा पूरा नहीं किया गया है। इस सरकार ने तेलंगाना के निर्दोष लोगों को लूटा है।
Nov 05, 2023, 3:52 PM IST

अमित शाह को तेजस्वी यादव का जवाब

बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैंने अमित शाह का बयान सुना। उन्होंने कहा कि जाति आधारित सर्वे में यादव और मुसलमानों की आबादी बढ़ी है और अन्य समुदायों की आबादी घटी है। मैं कहना चाहता हूं कि अगर (सर्वे) गलत है तो देश भर में जाति जनगणना कराओ, आपको किसने रोका है? आप ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं?"
Nov 05, 2023, 3:08 PM IST

केदारनाथ धाम पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उत्तराखंड के केदारनाथ धाम पहुंचे।
Nov 05, 2023, 2:41 PM IST

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की चुनावी घोषणाएं

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ, जातिगत जनगणना कराने, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास, गरीबों को 10 लाख अन्य को पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज, सिलिंडर रिफिल करने पर 500 रुपये की सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली निशुल्क देने की घोषणा की है।
Nov 05, 2023, 2:40 PM IST

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है।
Nov 05, 2023, 2:23 PM IST

बिहार के जनादेश के साथ द्रोह किया- शाह

बिहार: मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "2014 में बिहार की जनता ने मोदी जी को 31 सीटें दी, 2019 में 39 सीटें दी, 1 की कमी है, 2024 में 40 की 40 सीटें मोदी जी की झोली में डाल दीजिए। इससे भी बड़ी विनती है कि 2025 में इस बार कमल फूल की सरकार बनानी है, भाजपा सरकार बनानी है। क्योंकि आपने जब-जब आशीर्वाद दिया एक पलटू राम ने प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार के जनादेश के साथ द्रोह किया।"
Nov 05, 2023, 2:21 PM IST

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

बिहार: शाह ने मुजफ्फरपुर में अपनी रैली के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छठ मैया से प्रार्थना करता हूं कि पलटूराम से बिहार मुक्त हो जाए।
Nov 05, 2023, 2:19 PM IST

अमित शाह का गठबंधन पर निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार यानी आज बिहार के मुजफ्फरपुर में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे, जहां उन्होंने विपक्ष गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन का एकमात्र एजेंडा पीएम मोदी का विरोध करना है। जब वे सत्ता में थे तो उन्होंने 12 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया।
Nov 05, 2023, 1:56 PM IST
बिहार

अमित शाह का हेलीकॉप्टर लैंड

अमित शाह का हेलीकॉप्टर मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डे पर उतरा।
Nov 05, 2023, 1:44 PM IST

मुजफ्फरपुर में शाह

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह आज बिहार के मुजफ्फरपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे।
Nov 05, 2023, 1:43 PM IST

वे पूरे देश को बिहार बना देंगे

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुज़फ्फर पुर की रैली में कहा कि यदि नीतीश कुमार में है हिम्मत तो बोलें कि वे पूरे देश को बिहार बना देंगे... उन्हें महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया जाए।
Nov 05, 2023, 1:40 PM IST
बिहार

अमित शाह पटना से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना से मुजफ्फरपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए हैं।
Nov 05, 2023, 10:53 AM IST

प्रदूषण: दिल्ली में प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है, इसलिए दिल्ली में प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। ग्रेड 6-12 के लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में शिफ्ट होने का विकल्प दिया गया है।
Nov 05, 2023, 9:50 AM IST

दिल्ली में में AQI 486, वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है। द्वारका सेक्टर-8 में AQI 486, जहांगीरपुरी में 463 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास 480 दर्ज किया गया।
Nov 05, 2023, 9:47 AM IST

केदारनाथ जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जाएंगे केदारनाथ। तीन दिन वहीं रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+