BJP बैठक में लेटलतीफों की 'नो एंट्री', मोदी ने कहा ‘क्लोज द डोर’
नयी दिल्ली। अनुशासन को लेकर सख्त मिजाद वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठकों में लेट से आने वाले सांसदों के लिए बंद करने का आदेश दे दिया है।

मोदी के इस आदेश के बाद भाजपा संसदीय दल की बैठक में लेटलतीफ सांसदों को एंट्री नहीं मिलेगी। पीएम मोदी ने सख्त आदेश देते हुए कहा है कि संसद भवन के बालयोगी ऑडिटोरियम का दरवाजा हर मंगलवार को सुबह 9.35 बजे बंद कर दिया जाए।
यानी तय समय के बाद आने वाले सांसदों को बैठकों में एंट्री नहीं मिलेगी। दरअसल पीएम मोदी ने मंगलवार को भाजपा के 320 सांसदों में से 20 सांसदों को देरी से पहुंचने के बाद यह आदेश दिया है।
बैठक खत्म होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने इस बात की घोषणा की। आपको बता दें कि संसद का सत्र चालू रहने के दौरान हर मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की सुबह 9.30 में शुरू हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications