भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की शहनाई चोरी, बड़े बेटे पर चोरी का अरोप
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जाने-माने शहनाई वादक और भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की शहनाई चोरी हो गई है। इस पूरे मामले में खास बात ये है कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के छोटे बेटे ने अपने बड़े भाई पर शहनाई चोरी करने का आरोप लगाया है। बिस्मिला खान के छोटे बेटे नाजिम हुसैन ने ही चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया है कि उस्ताद साहब की शहनाई वाराणसी स्थित उनके आवास से उन्हीं के कमरे से चोरी हुई है।

शहनाई चोरी का राज तब खुला जब उनके घर को तोड़कर उसे नया रूप देने की खातिर कमरे का सामान निकाला जा रहा था। वहीं संभावना ये भी जाहिर की जा रही है कि किसी ने उस्ताद साहब के इस अनमोल निशानी को चोरी कर लिया है और तस्करों को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में निलामी के लिए पहुंचा दिया है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि इस शहनाई से उस्ताद हर महफिल में बजाते थे और सोते समय भी वह इसे अपने सिरहाने रखते थे।












Click it and Unblock the Notifications