कांग्रेस की सीख, लता अपनी छवि का दुर्पयोग ना करें

नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस ने ने लता मंगेशकर को सीख लेनी शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी उनकी प्रतिष्ठित छवि का लाभ अपने राजनीतिक फायदे के लिए नहीं उठाए।
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि लता मंगेशकर एक आईकन हैं जिनके आगे हम सब सिर झुकाते हैं। उनकी मधुर आवाज की सराहना देश भर में होती है, लेकिन उन्हें अपने राजनीतिक इस्तेमाल से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि वो निश्चित रूप से आइकन देश की धरोहर हैं जिन्हें यह ध्यान देना होगा कि कोई उनसे अपना राजनीतिक हित न साधे।
सिंघवी ने कहा कि लता दी का इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोई उनकी प्रतिष्ठित छवि का दुरूपयोग न करे। दरअसल लता मंगेशकर ने अपने प्रसिद्ध गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों' के 51 वर्ष पूरे होने के मौके पर मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित एक समारोह में बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया था। मोदी ने इस मौके पर उन्हें सम्मानित भी किया था, जिसे लेकर अब कांग्रेस उनपर निशाना साध रही है।












Click it and Unblock the Notifications