अब कैसी है लता मंगेशकर की तबीयत, परिवार ने दी जानकारी

मुंबई। प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें रविवार देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद से लगातार फैंस उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं। हर कोई उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए बेताब हैं। इस बीच लता मंगेशकर के परिवार की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इसमें परिवार की ओर से बताया गया कि लता मंगेशकर की सेहत में पहले से सुधार है।

परिवार ने बताया- लता मंगेशकर की हालत अब स्थिर है

परिवार ने बताया- लता मंगेशकर की हालत अब स्थिर है

लता मंगेशकर के परिवार की तरफ से 'स्वर कोकिला' पर जो बयान सामने आया है वो इस प्रकार है। परिवार ने बताया, 'लता मंगेशकर की हालत अब स्थिर है और वो पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। आप सभी की दुआओं का धन्यवाद। हम इस इंतजार में हैं कि वो जल्दी बेहतर हो जाएं, जिससे उन्हें हम जल्द घर ले जा सकें। हमारे साथ खड़े रहने और प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए शुक्रिया।'

लता मंगेशकर के स्वास्थ्य पर परिवार ने क्या कहा, जानिए

दूसरी ओर से जब से लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ने की जानकारी उनके फैंस और सेलिब्रिटिज को हुई है वो लगातार उनकी अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। मंगलवार को हेमा मालिनी ने लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने के लिए ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, 'लता मंगेशकर के लिए प्रार्थना करें, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी हालत गंभीर बताई गई है, भगवान उन्‍हें इस हालत से निकलने में मदद करें और वो दोबारा हमारे बीच वापस आ जाएं। पूरा देश भारत रत्‍न और भारत की कोकिला लता मंगेशकर के लिए प्रार्थना कर रहा है।'

'स्वर कोकिला' के लिए सौरव गांगुली ने किया ये ट्वीट

पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'लता मंगेशकर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वो भारत के मुकुट में एक रत्न हैं।' सौरव गांगुली के अलावा आईपीएल चेयरमैन और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने उनकी सेहत को लेकर ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'लता मंगेशकर के परिवार के सदस्यों से बात की। अब वह बेहतर हैं, लेकिन अब भी अस्पताल में हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'

'भारत रत्न' से सम्मानित लता मंगेशकर के लिए फैंस कर रहे दुआएं

'भारत रत्न' से सम्मानित लता मंगेशकर के लिए फैंस कर रहे दुआएं

भारत में सबसे सम्मानित पार्श्व गायकों में से एक लता मंगेशकर ने 36 से अधिक भारतीय भाषाओं में गाया है। अकेले हिंदी में उन्होंने 1,000 से अधिक गीतों के लिए अपनी आवाज दी है। उनका जन्म 28 सितंबर 1929 को हुआ था। उन्हें साल 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। इससे पहले उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के सियासी संकट पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कांग्रेस को लेकर कही ये बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+