पाक फायरिंग में शहीद BSF के जवान सुशील को अंतिम विदाई
हेड कांस्टेबल सुशील कुमार हरियाणा के कुरुक्षेत्र इलाके के रहने वाले थे और फायरिंग के दौरान उन्हें सीने के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी।
कुरुक्षेत्र। सीमा पर पाकिस्तान की ओर की गई फायरिंग में शहीद हुए बीएसएफ के जवान सुशील कुमार को मंगलवार को अंतिम विदाई दी गई। सुशील गंभीर रूप से घायल हुए थे और बाद में उनकी मौत हो गई।

मंगलवार को जैसे ही उनका शव उनके पैतृक गांव हरियाणा के पेहोवा में पहुंचा, चारों ओर माहौल गमगीन हो गया। सुशील की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
अंतिम संस्कार से पहले शहीद सुशील को सशस्त्र सलामी दी गई।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहीद सुशील कुमार के परिजनों के लिए 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार को किए गए सीजफायर उल्लंघन के दौरान सुशील गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
रविवार रात को सुशील ने अंतिम सांस ली। हेड कांस्टेबल सुशील कुमार हरियाणा के कुरुक्षेत्र इलाके के रहने वाले थे और फायरिंग के दौरान उन्हें सीने के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications