आज के बाद सिर्फ बैंक में ही जमा हो सकेंगे 500 रुपये के पुराने नोट
आज से 500 रुपये के पुराने नोट चलन से पूरी तरह बाहर हो जाएंगे। इसके बाद आप पुराने नोट 30 दिसंबर तक या बैंक अकाउंट में जमा कर सकेंगे या फिर 31 मार्च तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में बदल सकेंगे।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद आज 500 रुपये के पुराने नोटों के इस्तेमाल की आखिरी तारीख है। 15 दिसंबर के बाद उन सभी जगहों पर पुराने नोट नहीं लिए जाएंगे जहां इनके इस्तेमाल की छूट मिली थी।

केंद्र सरकार ने नोटबंदी की घोषणा के बाद सरकारी अस्पतालों, टोल बूथ, पावर हाउस, एलपीजी आउटलेट और सरकारी टैक्स जमा कराने में पुराने नोट लिए जाने की छूट दी थी। 15 दिसंबर के बाद से अब 500 रुपये के पुराने नोट चलन से पूरी तरह बाहर हो जाएंगे। इसके बाद आप पुराने नोट 30 दिसंबर तक या बैंक अकाउंट में जमा कर सकेंगे या फिर 31 मार्च तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में बदल सकेंगे।
पुराने नोट जमा कराने की जल्दी
24 नवंबर से 1000 रुपये के नोट का इस्तेमाल बंद करने के सरकार के आदेश के बाद से ही 500 रुपये के पुराने नोट जमा कराने और उन्हें खर्च करने में भी लोगों ने जल्दबाजी दिखाई। लोगों ने इस जल्द में पुराने नोट तुरंत जमा करा दिए कि कहीं यह भी बंद न कर दिए जाएं। बैंक का मानना है कि ज्यादातर लोगों ने 10 दिसंबर तक अपने सारे नोट जमा करा दिए।
सुविधा के लिए लोगों ने उठाया ये कदम
पुराने नोटों के इस्तेमाल के लिए पावर कंपनियों में बिल जमा कराने के होड़ लगी। वहीं टोल बूथों पर भी लोगों ने वैल्यू कार्ड और पास बनवाने शुरू कर दिए हैं ताकि उन्हें नोटों के झंझट में न फंसना पड़े।
नेशनल हाइवे अथॉरिटी के निर्देशों के मुताबिक, 500 रुपये के नोट 15 दिसंबर तक लिए जाएंगे लेकिन इसके लिए भी कम से कम 200 रुपये की लिमिट तय की गई है।












Click it and Unblock the Notifications