कल है 500 रुपये के पुराने नोट इस्तेमाल करने की आखिरी तारीख

केंद्र सरकार ने नोटबंदी की घोषणा के बाद सरकारी अस्पतालों, टोल बूथ, पावर हाउस, एलपीजी आउटलेट और सरकारी टैक्स जमा कराने में पुराने नोट लिए जाने की छूट दी थी।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद गुरुवार को 500 रुपये के पुराने नोटों के इस्तेमाल की आखिरी तारीख है। 15 दिसंबर तक उन जगहों पर पुराने नोटों को इस्तेमाल किया जा सकता है जहां इसकी छूट मिली थी।

500 rs note

केंद्र सरकार ने नोटबंदी की घोषणा के बाद सरकारी अस्पतालों, टोल बूथ, पावर हाउस, एलपीजी आउटलेट और सरकारी टैक्स जमा कराने में पुराने नोट लिए जाने की छूट दी थी। 15 दिसंबर के बाद से अब 500 रुपये के पुराने नोट चलन से पूरी तरह बाहर हो जाएंगे। इसके बाद आप पुराने नोट 30 दिसंबर तक या बैंक अकाउंट में जमा कर सकेंगे या फिर 31 मार्च तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में बदल सकेंगे।

पुराने नोट जमा कराने की जल्दी
मुंबई के अंधेरी में एक बैंक मैनेजर ने बताया कि 24 नवंबर से 1000 रुपये के नोट का इस्तेमाल बंद करने के सरकार के आदेश के बाद से ही 500 रुपये के पुराने नोट जमा कराने और उन्हें खर्च करने में भी लोगों ने जल्दबाजी दिखाई। लोगों ने इस जल्द में पुराने नोट तुरंत जमा करा दिए कि कहीं यह भी बंद न कर दिए जाएं।

सुविधा के लिए लोगों ने उठाया ये कदम
पावर कंपनियों में बिल जमा कराने के होड़ लगी। वहीं टोल बूथों पर भी लोगों ने वैल्यू कार्ड और पास बनवाने शुरू कर दिए हैं ताकि उन्हें नोटों के झंझट में न फंसना पड़े।

नेशनल हाइवे अथॉरिटी के निर्देशों के मुताबिक, 500 रुपये के नोट 15 दिसंबर तक लिए जाएंगे लेकिन इसके लिए भी कम से कम 200 रुपये की लिमिट तय की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+