कश्‍मीरी लड़की से शादी के लिए लश्‍कर के आतंकी संदीप ने कुबूला था इस्‍लाम

नई दिल्ली। पिछले दिनों जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने उत्‍तर प्रदेश के संदीप शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला संदीप आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल का हिस्‍सा था। अब जो जानकारी आ रही है उसके तहत संदीप ने एक कश्‍मीरी लड़की से शादी के लिए इस्‍लाम धर्म कुबूल कर लिया था।

 कश्‍मीरी लड़की से शादी के लिए लश्‍कर के आतंकी संदीप ने कुबूला था इस्‍लाम

कश्‍मीरी लड़की ने दिया इस्‍लाम कुबूल करने पर जोर

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस का कहना है कि संदीप शर्मा उर्फ आदिल एक कश्‍मीरी लड़की से प्‍यार करता था। संदीप ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह उस लड़की से शादी करने के काफी बेचैन था और इसलिए उसने इस्‍लाम धर्म अपना लिया था। संदीप की मानें तो वह लड़की चाहती थी कि वह इस्‍लाम धर्म कुबूल करे और फिर उससे शादी करे। संदीप छह वर्ष पहले मुजफ्फरनगर के अपने घर को छोड़कर पंजाब आया था और यहां पर नौकरी की तलाश करने लगा। पटियाला में वह किसी कश्‍मीर युवा के संपर्क में आया और फिर उसके साथ घाटी आने-जाने लगा। कश्‍मीर में वह चोरी जैसे अपराधों में शामिल हो गया। इसके बाद वह उस ग्रुप का हिस्‍सा बन गया जो एटीएम लूट में शामिल थे। ये लोग लश्‍कर के आतंकी थे।

संदीप का लाइसेंस बना आतंकियों का मददगार

संदीप के पास उसके नाम का ओरिजनल ड्राइविंग लाइसेंस थ और इसे लश्‍कर ने प्रयोग किया। 16 जून को जब आतंकियों ने अनंतनाग के अच्‍छाबल इलाके में छह पुलिसकर्मियों की हत्‍या कर दी थी जो उस समय संदीप ही गाड़ी चलाकर आतंकियों को हमले वाली जगह पर लेकर गया था। संदीप को लश्‍कर ने हथियारों की ट्रेनिंग दी। उसके पास लाइसेंस होने की वजह से उसे घाटी में लश्‍कर आतंकी प्रयोग करने लगे। संदीप शर्मा आतंकियों के आदेश पर घाटी में एक जगह से दूसरी जगह पर हथियार ले जाने लगा था। वहीं उसके परिवार का कहना है कि उन्‍हें कभी भी संदीप के काम के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया। जो सच सामने आया है, उसके बाद वह हैरान हैं और उन्‍होंने कहा है कि अगर संदीप दोषी है तो फिर उसे फांसी पर लटका दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+