दिल्ली से लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार
नई दिल्ली। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को आज दिल्ली से लश्कर-ए-तैयबा के एक महफूज आलम को गिरफ्तार किया है। आतंरी का नाम महफूज आलम है और वो बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है। महफूज आलम को एनआईए की स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बताया गया है कि महफूज टेरर फंडिग से जुड़ा था, वो आंतकियों को पैसा पहुंचाता था।

एक दिन पहले शनिवार को कश्मीर के बारामुला में भी सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकी पाकिस्तान में रहकर खतरनाक हथियार चलाने और बम बनाने की ट्रेनिंग ले चुके हैं। दोनों आतंकियों को सेना और सीआरपीएफ की टीम ने साझा ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है। दोनों आतंकी वाघा-अटारी बॉर्डर के जरिए हिन्दुस्तान में दाखिल हुए थे। दोनों की गिरफ्तारी बारामुला जिले में हुई है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की तहकीकात कर रही हैं कि ये दोनों कैसे पाकिस्तान तक पहुंचे और वहां किस तरह के हथियारों की ट्रेनिंग ली। साथ ही वो किन इरादों के साथ वापस लौटे, इस बात का भी पता करने की कोशिश की जा रही है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान मुगलपुरा सलूरा करीरी के अब्दुल माजिद भट और पालपोरा के मोहम्मद अशरफ मीर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ बारामुला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications