VIDEO: दहशत फैलाने के लिए सीमा पार लश्कर आतंकियों को दी जा रही है मिलिट्री स्टाइल ट्रेनिंग
नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पार से आतंकी सगंठन लश्कर-ए-तैयबा का एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें वे भारत में घुसपैठ करने की फिराक में है। लश्कर के इस वीडियो आतंकियों को हथियार चलाने के साथ-साथ उन्हें घुसपैठ करने के तरीकों के बारे में भी बताया जा रहा है। इस मिलिट्री स्टाइल ट्रेनिंग पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रही है।

इंडियन आर्मी को चुनौती देते इस वीडियो की फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन इस 4 से 5 मिनट के वीडियो लंबे वीडियो में लश्कर के आतंकियों को एलओसी बॉर्डर पर गन चलाने और सीमा पर बाड़ तोड़कर घुसपैठ करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
इस वीडियो से एक बार फिर साबित हुआ है कि भारत में दहशत फैलाने के लिए पाकिस्तान अपने करतूतों से बाज नहीं आ रहा है। आतंकी संगठन के इस नए विडियो में आतंकियों को इन सीमा पर लगाई तारों को काटने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इसके अलावा बिना तार काटे घुसपैठ करना भी सिखाया जा रहा है।
बता दें कि कल (मंगलवार) को ही भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ ने फोन पर बात करते हुए सीजफायर का उल्लंघन ना करने पर सहमति जताई थी। वहीं, रमजान को देखते हुए जम्मू कश्मीर में सेना को सीजफायर के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications