भारत की तबाही के लिये पाकिस्‍तान में तैयार हो रही है आतंक की 'लेडी ब्रिगेड'

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। हर रोज आतंकवाद के जूझ रहे भारत के खिलाफ पाकिस्‍तान की नर्सरी में ऐसी बीज पनप रही है जो हिंदूस्‍तान को आने वाले दिनों में तबाह करने के लिये तैयारियों में जुट चुकी है। इस ब्रिगेड का नाम है 'लडी ब्रिगेड'। सूत्रों की मानें तो हाथों में बंदूक और दिमाग में जहर लिये ये महिला फिदायीन अगर अपने इरादों में कामयाब हो गईं तो हिंदूस्‍तान दहल जायेगा।

आजतक न्‍यूज चैनल के हवाले से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक पाकिस्‍तानी फौज और आतंकवादी संगठनों की अगुवाई में पाकिस्‍तान में 'लेडी ब्रिगेड' की ट्रेनिंग चल रही है। पाकिस्तान के सात अलग-अलग कैंपों में ट्रेनिंग लेकर ये लड़कियां हिंदुस्तान में दहशत और खून-खराबे का वो खेल खेलना चाहती हैं कि देखने वालों की रूह कांप जाए। पाकिस्तान में तैयार हो रहा सौ से ज्यादा बुर्कानशीं लड़कियों और औरतों का ये एक ऐसा जत्था है, जो अपने इरादे को अमलीजामा पहनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

वैसे पाकिस्‍तान की तरफ से भारत की सरजमीं पर आतंकवादी हमला कोई नई बात नहीं है मगर इस बार पाकिस्‍तानी फौज वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकवादी संगठनों ने जो साजिश रची की है, वैसा इससे पहले कभी नहीं हुआ। पाकिस्तान में तैयार हो रहा सौ से ज्यादा बुर्कानशीं लड़कियों और औरतों का ये एक ऐसा जत्था है, जो अपने इरादे को अमलीजामा पहनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। आईए आपको इस बुर्कानशीं महिलाओं के मकसद और उनके तरीको के बारे में बताते हैं।

भीड़ में घुलने-मिलने की खास ट्रेनिंग

भीड़ में घुलने-मिलने की खास ट्रेनिंग

पाकिस्‍तानी फौजियों और आतंकवादी संगठनों की सांझा जिन बुर्कानशीं खूबसूरत महिलाओं को तैयार कर रही हैं वो अगर अपनी साजिश में कामयाब हो गईं तो भारत में इतने बेगुनाहों का खून बहेगा जिसकी गिनती नहीं की जा सकती। इन फिदायिनों का काम सिर्फ हमला करना नहीं बल्कि ही हमलों को ऐसी भीड़वाली जगहों पर अंजाम देना है जिससे ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों की जान जाये। इसके लिये इन लड़कियों को भीड़ में घुलने-मिलने और छिपने की खास ट्रेनिंग दी जा रही है।

'लेडी ब्रिगेड' के दिमाग में भरा जेहाद के नाम पर जहर

'लेडी ब्रिगेड' के दिमाग में भरा जेहाद के नाम पर जहर

मजहब के नाम पर खून-खराबे साजिशें पहले भी हुई हैं, लेकिन पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं ने इस बार जिस तरह लड़कियों को मोहरे के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू किया है, वो चौंकाने वाला है। मर्दों के मुकाबले दुनिया भर में औरतों के साथ सुरक्षा एजेंसियों का रवैया आम तौर पर थोड़ा नरम होता है और हिंदुस्तान भी इससे अलग नहीं है। पाकिस्तान के दहशतगर्द सरकारी एजेंसियां इस बार इसी सोच का फायदा उठाना।

भारत की ओर धीरे-धीरे बढ़ रही है ये लेडी ब्रिगेड

भारत की ओर धीरे-धीरे बढ़ रही है ये लेडी ब्रिगेड

पहले उन्हें दहशतगर्दी की ट्रेनिंग दी गई फिर हिंदुस्तानी शहरों से वाकिफ करवाया गया और तब भारत भिजवाने के लिए फर्जी पासपोर्ट तैयार करवाए गए। पाकिस्तान की लेडी ब्रिगेड हिंदुस्तान की तरफ रफ्ता-रफ्ता ही सही, आगे बढ़ रही है। ऐसे में हिंदुस्तानी सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती और भी बड़ी हो गई है।

निशाने पर होंगे भारत के ये शहर

निशाने पर होंगे भारत के ये शहर

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर। आईएसआई और पाकिस्तानी फौज की पुश्तो-पनाही में दहशतगर्दी की बारीकियां सीखने के बाद ये लड़कियां सबसे पहले हिंदुस्तान के इन्हीं शहरों में कहर बरपाना चाहती हैं, ताकि हमले का असर ज्यादा से ज्यादा हो।

आतंक की 'फैक्ट्री' की खौफनाक ट्रेनिंग

आतंक की 'फैक्ट्री' की खौफनाक ट्रेनिंग

पाकिस्तान की लेडी ब्रिगेड के इरादे जितने नापाक हैं, सात अलग-अलग आतंक की फैक्ट्रियों में जारी इसकी ट्रेनिंग उतनी ही खतरनाक। सिर पर कफन और आंखों पर नफरत की पट्टी बांध कर इन कैंपों में पाकिस्तान की लड़कियां उस मौत की तरफ बढ़ रही हैं, जिसे दुनिया फिदायीन हमले के नाम से जानती है। हर रोज 10 से 15 किलोमीटर की दौड़, फिर ट्रिगर दबाने की ट्रेनिंग और तब आईईडी के इस्तेमाल की तालीम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+