भारत के बाद सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है आम, जानें कौन सा है दुनिया का सबसे महंगा MANGO
Special information about Mango: फलों का राजा आम हर किसी को पसंद होता है। गर्मी के सीजन में रसीले आमों की फसल आने का इंतजार हर किसी को होता है। भारत ही नहीं दुनिया भर में मैंगो लवर्स हैं। आम जिसका नाम वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा है उसका उत्पादन सबसे अधिक भारत में होता है यानी आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत है।

आइए जानते हैं दुनिया में आम कब आया आया और भारत के बाद वो कौन से देश हैं जहां आम सबसे ज्यादा उत्पन्न होता है। इसके अलावा दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा है और उसकी कीमत क्या है?
दुनिया में आम कब आया
बच्चे, बूढ़े और जवान सभी के फेवरेट आम की उत्पत्ति पहले सिर्फ भारतीय उपमहाद्वीप में मिलती है, इसके बाद धीरे धीरे अन्य देशों में आम पहुंचा।चौथी और पांचवी शताब्दी से पहले आम एशिया और दक्षिण में पहुंचा इसके बाद 10 वीं शताब्दी में आम की खेती अफ्रीका में होने लगी। आम 14वीं शताब्दी में बरमूडा, वेस्टइंडीज और मेक्सिको में आम पहुंचा।
भारत में सबसे ज्यादा आम कहां होता है
पहले भारत की बात करें तो हमारे देश में आम का कुल उत्पादन 185 लाख टन होता है। इसमें देश के छह प्रमुख राज्य है जहां कुल उत्पादन का 70 प्रतिशत आम का उत्पादन होता है। ये राज्य उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात हैं। इसमें सबसे ज्यादा आम की पैदावार यूपी में होती है।
- उत्तरप्रदेश में आम का कुल उत्पादन 43.09 लाख टन
- आंध्र प्रदेश में 28.41 लाख टन का उत्पादन
- बिहार में 1.19 प्रतिशत उत्पादन
- कर्नाटक में 8.06 प्रतिशत उत्पादन
- तमिलनाडु में 5.65 प्रतिशत उत्पादन
- गुजरात में 7 प्रतिशत आम का उत्पादन होता है।

भारत के बाद वो देश जहां होता है आम का सबसे अधिक उत्पादन
भारत के बाद दुनिया में जहां सबसे अधिक आम की पैदावार होती है वो देश भारत का पड़ोसी देश चीन है। जहां 47 लाख टन आम का उत्पादन होता है। इसके बाद तीसरे नंबर पर थाइलैंड है जहां 34 लाख टन आम का उत्पादन होता है। चौथे नंबर पर मेक्सिको जहां 22 लाख टन आम उत्पादन, पांचवें नंबर पर इण्डोनेशिया जहां 21 लाख टन आम आम का उत्पादन और छठें नंबर पर आम उत्पादक देश पाकिस्तान है जहां 15 लाख टन उत्पादन होता है।

दुनिया का सबसे महंगा आम
मियाजा़की नाम का आम दुनिया का सबसे महंगा आम है। जिस आम की कीमत बाजार में करीब 2.75 लाख रुपये प्रति किलो है। इंटनेशलन मार्केट में ये आम सबसे महंगा आम है। ये आम पीला नहीं बल्कि बैगनी या लाल रंग का होता है। मियाज़ाकी नाक के आम की खेती जापान मियाज़ाकी शहर में होती है जिसके नाम पर इस नाम पर इस आम का नाम पड़ा। जापान में इस आम को मियाज़ाकी नहीं बल्कि एग ऑफ सेंट या ताइयोनो टोमागो कहते हैं।
भारत के अलावा इन देशों का राष्ट्रीय फल आम है
फलों का राजा आम भारत का राष्ट्रीय फल है। वहीं पाकिस्तान और फिलीपींस में राष्ट्रीय फल आम ही है। वहीं बांग्लादेश में आम के पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा हासिल है।












Click it and Unblock the Notifications