लारा दत्ता से ट्विटर पर पूछा- आपने वैक्सीन लगवा ली क्या? एक्ट्रेस ने दिया ऐसा मजेदार जवाब, हो रहा वायरल

मुंबई, 19 जून: देश में इन दिनों कोरोना टीकाकरण पर काफी जोर दिया जा रहा है। टीका लेने के लिए लगातार अपीलें भी का जा रही हैं। वहीं लोग अक्सर एक दूसरे से पूछ भी ले रहे हैं कि उन्होंने वैक्सीन लगवाई या नहीं। ऐसे ही एक शख्स ने ट्विटर पर अभिनेत्री लारा दत्ता से ही पूछ लिया कि क्या वो टीका लगवा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली लारा ने ना सिर्फ अपने इस फैन को जवाब दिया बल्कि ऐसा मजेदार जवाब दिया कि ये वायरल ही हो गया।

मैंने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीर शेयर नहीं

मैंने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीर शेयर नहीं

लारा दत्ता को ट्विटर पर टैग करते हुए मल्टी फैंडम नाम के अकाउंट से पूछा गया- लारा, क्या आपने वैक्सीन लगवा ली है? इसपर लारा ने जवाब देते हुए कहा, जी हां. मैंने वैक्सीन लेते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने वैक्सीन नहीं लगवाई। लारा के इस हाजिर जवाब से उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

वायरल हो रहा लारा का जवाब

वायरल हो रहा लारा का जवाब

लारा दत्ता की इस जवाब पर सोशल यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस बात ये कोई मतलब नहीं है कि टीका लगा या नहीं, लोगों को तो फोटो से मतलब है। एक और यूजर ने कहा वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट भले ना लें लेकिन फोटो लेना ना भूलें। कई और यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट किए हैं।

फिल्म में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं लारा

फिल्म में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं लारा

लारा दत्ता ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने महेश भूपति से शादी के बाद फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली है, अब वो पहले की तरह से फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं। साल 2000 में उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद लारा ने 2003 में फिल्म 'अंदाज' से फिल्म करियर की शुरूआत की थी। लारा की हिट फिल्मों में 'पार्टनर', 'मस्ती', 'नो एंट्री', 'भागम भाग' जैसे नाम हैं। इन दिनों लारा अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बेलबॉटम' में काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+