गुवाहटी में रुक-रुक कर बढ़ रही बाढ़ से मरने वालों की संख्या
गुवाहटी । असम के चार जिलों सहित गुवाहाटी में बरसात ने भयंकर रूप धारण कर रखा है। लगातार हो रही बरसात की वजह से गुवाहाटी में बाढ़ आ गई है। बाढ़ की वजह से अभी तक सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें से तीन की मौत राजधानी में मुख्यमंत्री निवास के नजदीक कोइनाधाना इलाके में भूस्खलन से हुई है और अन्य चार की बिजली के करंट लगने से हुई है। इसके अलावा कई घायल हो गए। गुवाहाटी में पिछले 15 घंटे से लगातार बरसात हो रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से आधा गुवाहाटी शहर बाढ़ के पानी में डूब गया है।
मुख्यमंत्री तरूण गोगाई ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। प्रशासन ने बाढ़ के लिए शहर में अवैध अतिक्रमण को जिम्मेदार बताया है। बाढ़ का पानी नजदीकी जिले कैमरूप में भी घुस गया है, जहां बुधवार से लगातार बरसात हो रही है। राज्य के छह जिलों में बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है जिसमें लखीमपुर, डारंग, सोनितपुर, उडलगुरी, गुवाहाटी और कैमरूप शामिल हैं।
असम आपदा प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक पांच राहत शिविर खोले गए हैं। जिनमें करीब 10 हजार लोग ने बसेरा कर रखा है। बह्रापुत्र नदी नीमातीघाट में खतरे के निशान से उपर बह रही है। एनडीआरएफ ने पूर्वी गुवाहाटी में बचाव कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन ने हेल्पलाइन शुरू कर दी है, ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बेहतर कम्यूनिकेशन स्थापित हो सके।

बाढ़ का कहर
असम के चार जिलों सहित गुवाहाटी में बरसात ने भयंकर रूप धारण कर रखा है।

दर्जन भर इलाके जलमग्न
राज्य के छह जिलों में बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है जिसमें लखीमपुर, डारंग, सोनितपुर, उडलगुरी, गुवाहाटी और कैमरूप शामिल हैं।

संचार व्यवस्था टूटी
एनडीआरएफ ने पूर्वी गुवाहाटी में बचाव कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन ने हेल्पलाइन शुरू कर दी है, ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बेहतर कम्यूनिकेशन स्थापित हो सके।

घरों में घुसा पानी
असम आपदा प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक पांच राहत शिविर खोले गए हैं। जिनमें करीब 10 हजार लोग ने बसेरा कर रखा है। बह्रापुत्र नदी नीमातीघाट में खतरे के निशान से उपर बह रही है।

घरों में रहना हुआ दूभर
घरों में बाढ़ का पानी इतना घुस आया है कि अब लोग जमीन पर भी नहीं उतर पा रहे हैं।

ये है स्कूल का मंजर
गुवाहटी में बाढ़ के बाद छात्र-छात्रओें काे स्कूल जाने के लिए इस तरह से बांध का सहारा लेना पड़ रहा है।

दफ्तर-स्कूल सब बंद
राजधानी गुवाहाटी में बाढ़ से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 11 हो गई जब एक शख्स की बिजली से मौत हो गई। इस बीच मुसलाधार बारिश थम गई।

मुख्यमात्री ने किया दौरा
बाढ़ का दृश्य इतना वीभत्स हो गया है कि मुख्यमंत्री तरुण गोगाेई ने भी भीगते हुए सभी इलाकों का निरीक्षण किया।

लोगों को है घर जाने का इंतलार
बाढ़ के बाद अब अपने घर की तरफ पलायन कर रहे हैं लेकिन इसके लिए यात्रियों को घंटों तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।











Click it and Unblock the Notifications