Land for job scam: लालू यादव पर ED का बड़ा एक्शन, करीब 6 करोड़ की संपत्ति जब्त
'नौकरी के बदले जमीन' मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व रेल मंत्री लालू यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जिसके तहत उनकी करीब 6 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। इस मामले में सीबीआई और ईडी समानान्तर जांच कर रही। जिसमें लालू के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव भी आरोपी हैं।
दरअसल पहले सीबीआई ही इस केस की जांच कर रही थी, लेकिन जब पैसों के हेरफेर की बात आई, तो ईडी की भी एंट्री हो गई। अभी बीते महीने ही सीबीआई ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी, तो वहीं अब ईडी ने लालू की संपत्ति जब्त करने का फैसला लिया।

ऐसे समझें पूरा मामला
दरअसल यूपीए के पहले कार्यकाल में लालू यादव को रेल मंत्रालय का जिम्मा मिला। आरोप है लालू परिवार ने लोगों से जमीन ली और उनको बदले में रेलवे में नौकरी दी। सीबीआई को जांच में ये भी पता चला कि लालू की पत्नी राबड़ी, बेटी मीसा, हेमा यादव के नाम पर कई रजिस्ट्री हुई। सीबीआई को ऐसे 7 परिवार भी मिले, जिन्होंने अपनी जमीन लालू परिवार को दी थी।
सीबीआई ने 18 मई 2022 को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। मामले की जांच करने पर नई बातें सामने आती गईं। एजेंसी के मुताबिक कुछ लोगों को लालू यादव ने अस्थायी तौर पर ग्रुप डी में भर्ती करवाया था, लेकिन जैसे ही जमीन उनके परिवार के नाम पर ट्रांसफर हुई, वैसे ही उन्हें रेगुलर कर दिया गया। इसके बाद देश के अलग-अलग कोनों में उन्हें नौकरी दी गई।
क्या कह रहा लालू परिवार?
लालू परिवार शुरू से ही इस कार्रवाई का विरोध कर रहा। उनका कहना है कि केंद्र सरकार राजनीतिक साजिश के तहत ये कार्रवाई करवा रही। पहले भी इस मामले की दो बार जांच हो चुकी है, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications