"ये लोग मुझे बहुत प्यार करते हैंं", ED की 5 घंटे की पूछताछ के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा, कल फिर होगी पूछताछ
Land deal case: हरियाणा के शिकोपुर लैंड डील मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रॉबर्ट वाड्रा से 16 अप्रैल 2025 को पांच घंटे तक पूछताछ की। ईडी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को कल 17 अप्रैल को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है।
शिकोहपुर में लगभग साढ़े तीन एकड़ के भूखंड के भूमि उपयोग में बदलाव से संबंधित केस में ईडी वाड्रा से पूछताछ कर रहा है। ईडी द्वारा की गई पांच घंटे की पूछताछ के बाद वाड्रा ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, "ये लोग (ईडी) मुझे बहुत प्यार करते हैं, वे मुझे बुलाते रहेंगे जय हिंद।"

पूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत में वाड्रा ने पांच घंटे की कड़ी पूछताछ के प्रति हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी, लेकिन उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
पूछताछ से पहले प्रियंका गांधी ने पति वाड्रा को लगाया गले
गौरतलब है कि 56 वर्षीय रॉबर्ट वाड्रा को बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय लैंड डील मामले से संबंधित सवालों के जवाब देने के लिए पहुंचे थे। इस समय उनके साथ उनकी सांसद पत्नी प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। ईडी ने जब वाड्रा को कमरे में बुलाया तो प्रियंका गांधी से ने उन्हें गले लगाया, जिसके बाद वो पूछताछ के लिए ईडी अधिकारियों के सामने प्रस्तुत हुए।
विजिटर्स रूम के बाहर प्रियंका गांधी करती रही इंतजार
दोपहर में थोड़ी देर के लिए वो लंच के लिए अपने घर गए थे जिसके बाद शाम छह बजे तक ईडी कार्यालय पर उनसे पूछताछ की। जब तक ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की तब तक प्रियंका गांधी ईडी कार्यालय के विजिटर्स रूम में बैठी पति का इंतजार करती रहीं।
रॉबर्ट वाड्रा से अब तक ईडी 11 घंटे कर चुकी पूछताछ
बता दें रॉबर्ट वाड्रा से ईडी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन लैंड डील मामले में पूछताछ की। अब तक ईडी 11 घंटे तक पूछताछ कर चुका है और कल गुरुवार को रॉबर्ट वाड्रा को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है।
"गांधी परिवार का हिस्सा हूं इसलिए निशाना बनाया जा रहा"
रॉबर्ट वाड्रा ने पीटीआई न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा " मैं गांधी परिवार का हिस्सा हूं इसलिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है, अब मैं भाजपा में होता तो शायद ये सब मेरे साथ नहीं होता। वाड्रा ने ईडी की इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा अब भारत के लोग जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं करती।
क्या है लैंड डील केस?
रॉबर्ट वाड्रा से ईडी जिस मामले में पूछताछ कर रही है वो गुरुग्राम के मानेसर- शिकोहपुर की एक जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है। शिकोहाबाद के सेक्टर 83 में वाड्रा की कंपनी ने स्टाकईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने फरवरी 2008 में साढे़ सात करोड़ की जमीन खरीदी थी और सितंबर 2012 में डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दी थी। ये मामला तब हाईलाइट हुआ जब आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने जमीन के म्यूटेशन को रद्द कर दिया था और समेकन अधिनियम का उल्लंघन बताया था।












Click it and Unblock the Notifications