Toilet Scam: लालू यादव ने साधा नीतिश कुमार पर निशाना, #ToiletChorNitish किया ट्रेंड
बिहार में सामने आए शौचालय घोटाले पर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर एक बार फिर हमला बोला है। लालू यादव ने #ToiletChorNitish हैशटैग के साथ एक के बाद एक ट्वीट किए जिसके बाद से ये रविवार को पूरे दिन ट्विटर पर ट्रेंड किया।
नई दिल्ली। बिहार में सामने आए शौचालय घोटाले पर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर एक बार फिर हमला बोला है। लालू यादव ने #ToiletChorNitish हैशटैग के साथ एक के बाद एक ट्वीट किए जिसके बाद से ये रविवार को पूरे दिन ट्विटर पर ट्रेंड किया। लालू के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अपने नीतिश सरकार पर तंज कसते हुए कई ट्वीट किए।

बिहार में हाल ही में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। इसमें अलग-अलग एजेंसियों और एनजीओ की मिलीभगत से शौचालय निर्माण के 13.66 करोड़ रुपये की हेराफेरी की बात सामने आ रही है। इसी पर निशाना साधते हुए राजद अध्यक्ष ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा था, 'तथाकथित चारा घोटाले में ई लोग बोलते थे, लालू चारा खा गए। अब शौचालय घोटाले में वो क्या बोलेंगे, नीतीश क्या खा गए? #ToiletScam'। लालू यादव ने रविवार के दिन भी ट्विटर पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा।
लालू ने बेटे तेजस्वी और बेटी मीसा के साथ मिलकर एक के बाद एक ट्वीट किए। लालू ने एक ट्वीट में लिखा, 'फ़िल्म="टॉयलेट-एक घोटाला कथा" स्टोरी, पटकथा= नीतीश कुमार, शूटिंग, संपादन= नीतीश कुमार, निर्देशन,वितरण= नीतीश कुमार #ToiletChorNitish'। इसके बाद से #ToiletChorNitish दिनभर ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा।
तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा, बिहार में अब करोड़ों का शौचालय घोटाला! महीने में अनेकों घोटाले होते उजागर। फिर भी हमार घोटाला बाबू ईमानदार। जय हो...जीरो टॉलरन्स बाबू'। लालू यादव की सांसद बेटी डॉ. मीसा भारती ने भई नीतिश कुमार पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने लिखा, 'जनादेश अपमान की तर्ज़ पर #ToiletChorNitish को इस अजीमोशान कारनामे पर प्रधानमंत्री जी का फुर्ती वाला ट्वीट आया कि नहीं?'












Click it and Unblock the Notifications