मुलायम पहुंचे लालू के घर, तेज-राजलक्ष्मी की सगाई आज

दिल्ली। आज सियासत के दो दिग्गज रस्मों और रिवाजों के गठबंधन में बंधने जा रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की। जो आज समधी बनने जा रहे हैं। आज लालू प्रसाद यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव की सगाई है। आज केवल वर-वधू ही केवल अंगुठियां एक-दूसरे की अंगुलियों में नहीं पहनायेंगे बल्कि दो परिवार भी एक अनमोल रिश्ते में बंध जायेंगे।

Lalu Yadav's daughter to get engaged to Mulayam Singh's grandson today

शगुन लेकर लालू गये थे मुलायम के घर

इस दौरान लालू ने कहा कि मुलायम सिंह के साथ उनका रिश्ता मजबूत रहा है। आपको बता दें कि तेज प्रताप मैनपुरी से सांसद हैं। इस सीट को मुलायम सिंह ने खाली किया था, जिसके बाद उपचुनाव में तेज प्रताप ने यहां से जीत दर्ज की थी। उत्तर प्रदेश की बहू बनने जा रही बिहार की बेटी राजलक्ष्मी लालू की नौ संतानों में सबसे छोटी हैं।

लालूजी से काफी पुराने रिश्ते हैं : मुलायम

इस बारे में सपा हेड मुलायम सिंह ने कहा, "लालूजी से काफी सालों से रिश्ते रहे हैं। बीच में भले ही जनता दल का विभाजन हो गया था, लेकिन अब सब एक हैं।" मालूम है कि 28 नवंबर को दिल्ली में लालू और मुलायम की उपस्थिति में दोनों परिवार के सदस्यों की मुलाकात हुई थी। शादी जनवरी में होगी।

सांसद तेज प्रताप लंदन से एमबीए हैं:

मैनपुरी से सांसद बने तेज प्रताप सिंह मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव के पोते और रणवीर सिंह यादव के बेटे हैं। एमिटी कॉलेज नोएडा से बीबीए करने वाले तेज प्रताप सिंह ने लीड्स यूनिवर्सिटीज, लंदन से एमबीए किया है।

लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले तेज सैफई ब्लॉक प्रमुख थे। इस क्षेत्र में सपा को मजबूत करने की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। जसवंतनगर से अपने दादा शिवपाल सिंह यादव की जीत में इन्होंने अहम योगदान दिया। क्षेत्र के लोग कहते हैं कि तेज प्रताप से पहले उनके पिता रणवीर ही चुनाव की जिम्मेदारी निभाते थे। उनके निधन के बाद यह जिम्मेदारी धर्मेद्र यादव के कंधों पर आ गई। रणवीर सिंह को सैफई क्षेत्र के लोग दद्दू कहा करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+