'मोदी सरकार सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों को...', News Click के पत्रकारों पर पड़ी रेड तो भड़के लालू यादव
Lalu Prasad Yadav on News Click journalist Raid: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने न्यूज क्लिक वेबसाइट के पत्रकारों पर हुई छापेमारी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि, 'मोदी सरकार की सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों को डराना चाहती है मोदी सरकार।'
लालू यादव ने ट्वीट कर कहा कि, मोदी सरकार की सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों को डराना चाहती है मोदी सरकार। अभिसार शर्मा, उर्मिलेश, संजय राजौरा, सुहैल हाशमी के घर पर दिल्ली पुलिस की रेड। न्यूज क्लिक से जुड़े हुए लोगों के घरों पर रेड जारी। फोन व लैपटॉप सीज किए गए। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को कुचलना कायरता पूर्ण कार्यवाही है मोदी सरकार सच्चाई से डर रही है।'

वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस मामले पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। आरजेडी ने ट्वीट कर लिखा है, 'केंद्र सरकार अधीन दिल्ली पुलिस द्वारा निष्पक्ष पत्रकारों के घर रेड करना तानाशाह के डर का परिचायक है।'
वहीं एक अन्य ट्वीट में आरजेडी ने लिखा है कि, चैनल के मालिक की कमाई के बहाने पत्रकारों पर हमला? जातिगत, जनगणना की झुंझलाहट कहीं तो निकलेगी! किसी ने सच ही कहा था, "तानाशाह डरपोक होता है!"
कांग्रेस बोली- PM मोदी डरे हुए हैं, घबराए हुए हैं
कांग्रेस ने भी पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, ''पीएम मोदी डरे हुए हैं, घबराए हुए हैं। खासतौर से उन लोगों से जो उनकी विफलताओं पर, उनकी नाकामियों पर उनसे सवाल पूछते हैं। वो विपक्ष के नेता हों या फिर पत्रकार, सच बोलने वालों को प्रताड़ित किया जाएगा। आज फिर से पत्रकारों पर छापेमारी इसी बात का प्रमाण है।''












Click it and Unblock the Notifications