अनंत-राधिका की शादी में शामिल होगा लालू का परिवार, परिवार संग रवाना हुए तेजस्वी
उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हिस्सा लेने के लिए देश और दुनिया के तमाम दिग्गज पहुंच रहे हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का परिवार भी इस शादी में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहा है।
लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव परिवार के साथ पटना से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि अनंत और राधिका की शादी 15 जुलाई को मुंबई में होगी। जिसके लिए भव्य तैयारियां चल रही हैं।

अनंत-राधिका की शादी में शिरकत करने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर पहले ही भारत पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजली के साथ मुंबई पहुंच गए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, साउथ के सुपरस्टार राम चरण भी शादी में हिस्सा लेने मुंबई पहुंच गए हैं।
इसके अलावा किम कार्दशियन भी मुंबई पहुंच गई हैं। वह स्टायलिश न्यूड ड्रेस और डार्क ग्लास में मुंबई में नजर आईं। भारत आने पर किम को लेकर काफी चर्चा हो रही है, वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, अमेरिकी मुक्केबाज माइक टायसन को मुंबई के एक निजी हवाई अड्डे पर देखा गया। साथ ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं।
अनंत-राधिका की शादी का जश्न 8 जुलाई को एंटीलिया में हल्दी समारोह के साथ शुरू हुआ। इस समारोह में करीबी परिवार के सदस्य और बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इससे पहले 5 जुलाई को भव्य संगीत समारोह के पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने सैकड़ों मेहमानों के बीच प्रस्तुति दी।
कई कॉर्पोरेट भी मेहमान
अनंत-राधिका की शादी में एचएसबीसी समूह के चेयरमैन मार्क टकर, अरामको के सीईओ अमीन नासर, मॉर्गन स्टेनली के एमडी माइकल ग्रिम्स, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, मुबाडाला के एमडी खलदून अल मुबारक, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन जे ली, लॉकहीड मार्टिन के सीईओ जेम्स टैक्लेट, बीपी के सीईओ मरे औचिनक्लोस, टेमासेक के सीईओ दिलहान पिल्ले और एरिक्सन के सीईओ बोरजे एकहोम भी हिस्सा लेने पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications