#fodderscam: साढ़े तीन साल की सजा के फैसले में लालू और जज की मजेदार बातचीत

#fodderscam

नई दिल्ली। चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद यादव को आज (शनिवार) साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई है। इस दौरान लालू यादव समेत सभी दोषी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में मौजूद रहे। सीबीआई कोर्ट के न्यायाधीश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फैसला सुनाया। इससे पहले शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव समेत 16 दोषियों की सजा पर बहस पूरी हो गई। बुधवार को लालू यादव को सजा सुनाई जानी थी लेकिन सजा सुनाने में देर होती रही और शनिवार को उनको सजा सुनाई गई। बुधवार से लेकर शनिवार तक कई मजेदार किस्से भी जज और लालू यादव के बीच हुए।

लालू गौ-पालन जानते हैं, इन्हें खुली जेल में रखा जाए

लालू गौ-पालन जानते हैं, इन्हें खुली जेल में रखा जाए

1. सीबीआई कोर्ट के जज ने टिप्पणी करते हुए कहा कि चारा घोटाले के दोषियों को खुली जेल में रखना चाहिए क्योंकि उन्हें गौ-पालन का अच्छा अनुभव है।

2.गुरुवार को जब सीबीआई की विशेष अदालत पहुंचे तो लालू यादव ने जज शिवपाल सिंह से बताया 'जज साहब, जेल में कई किन्नर भी बंद हैं। मैं जब उनका हाल चाल लेने के लिए उनके पास जाता हूं तो वे लोग मुझे शादी के लिए प्रपोज कर देते हैं।'

3. इससे पहले लालू यादव जब कोर्ट पहुंचे तो जज शिवपाल सिंह ने कहा कि आपके कई शुभचिंतकों ने मेरे पास फोन करके सिफारिश की है। जज ने कहा कि आप बेफिक्र रहें। मैं कानून के हिसाब से ही फैसला लूंगा।

4. लालू यादव ने जज से शिकायत की कि उन्हें जेल में ठंड लगती है। लालू की इस शिकायत जज ने चुटकी लेते हुए कहा कि आप जेल में तबला बजाया करिए इससे ठंड नहीं लगेगी।

जब लालू यादव ने कहा, मैं भी वकील हूं

जब लालू यादव ने कहा, मैं भी वकील हूं

5. जेल में परिवार के लोगों से मिलने नहीं देने की शिकायत जब लालू यादव ने की तो जस्टिस सिंह ने कहा, 'इसलिए विडियो कॉनफ्रेंसिंग के बजाय आपको कोर्ट आने कहता हूं ताकि आप सबसे मिल सकें।'

6. जब लालू प्रसाद ने दावा किया कि वह इस मामले में बेकसूर हैं, तो न्यायाधीश ने कहा, 'आप मुख्यमंत्री थे और वित्त विभाग के प्रभारी थे। आपने समय पर कार्रवाई नहीं की। कृपया जाइए। आज आपको सजा सुनाने का दिन नहीं है।'

7. लालू प्रसाद ने जज से कहा, 'जज साहब, मैं भी वकील हूं। इस पर न्यायाधीश ने कहा, तब आप जेल में डिग्री लेकर आइए।' लालू प्रसाद ने जवाब में कहा, 'सर, सबकुछ सही हो जाए, अगर किसी के पास ठंडा दिमाग हो।' इस पर जस्टिस शिवपाल सिंह ने कहा, मैं किसी की नहीं सुनता हूं।

8.राजद समर्थकों के हंगामा करने पर जस्टिस सिंह ने काफी कड़ा रुख अख्तियार किया तो लालू ने कहा 'आप इत्मीनान से सोचिए। मैं बूढ़ा आदमी हूं और बीमार रहता हूं।' इस पर जस्टिस सिंह बोले, मैंने आपकी सजा कितने साल की होगी इस मैंने अभी नहीं सोचा है।

ये है लालू यादव पर मामला

ये है लालू यादव पर मामला

जिस मामले में लालू यादव को सजा मिली है, वो 1994 से 1996 के बीच देवघर जिला कोषागार का है जहां से फर्जी तरीके से कोष निकाला गया था। 21 साल पुराने इस मामले में सीबीआई ने शुरु में 34 लोगों को आरोपी बनाया था। इसमें 11 की मौत ट्रायल के दौरान हो गई। दो आरोपी सरकारी गवाह बन गए और निर्णय के पूर्व ही अपना दोष स्वीकार कर लिया। सीबीआई ने इस मामले में देवघर कोषागार से फर्जी बिल बना कर राशि की निकासी करने का आरोप लगाया था। लालू पर आरोप था कि उन्हे इस मामले की पूरी जानकारी थी बावजूद इसके उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+