'कान पकड़ कर कराएंगे Caste Census', लालू यादव के बयान पर भड़की BJP, सम्राट चौधरी बोले- ये गुंडागर्दी की भाषा

जातिगत जनगणना का जोरदार समर्थन करते हुए राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार को निशाने पर लिया। लालू ने कहा कि जातिगणना जरूर होगी और केंद्र पर विपक्ष इतना दबाव डालेगा कि जातिगत जनगणना का निर्णय सरकार को लेना ही पड़ेगा।

इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार जाति जनगणना और आरक्षण के खिलाफ हैं।

RJD leader Lalu Yadav

उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार पर बिहार में वंचित जातियों के लिए बढ़ाए गए आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने के मुद्दे पर संसद और लोगों को गुमराह कर रही है। तेजस्वी ने कहा कि असल बात तो ये है कि केंद्र जातिगत जनगणना ना कराकर एक बड़ी आबादी को विकास से वंचित बनाए रखना चाहती है।

बीजेपी का रिएक्शन

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रसाद पर धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए जवाब दिया। चौधरी ने कहा, "उनकी भाषा गुंडागर्दी वाली है। उन्हें ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। लोग आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें और उनकी पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देंगे।"

एक अन्य उपमुख्यमंत्री, विजय कुमार सिन्हा ने प्रसाद की आलोचना करते हुए उन्हें "बिहार के लिए अभिशाप" कहा। सिन्हा ने कहा, "उन्होंने राज्य की छवि खराब कर दी है। हमने यह प्रतिज्ञा ली है कि हम उन लोगों से बिहार को मुक्त कराने के लिए अभियान चलाएंगे जिन्होंने बिहारी शब्द को अपमान बना दिया है।"

बीजेपी के वरिष्ठ सांसद संजय जायसवाल ने भी अपनी राय रखी, उन्होंने कहा, "बिहार में पहले ही भगवा पार्टी के समर्थन से जाति सर्वेक्षण कराया जा चुका है। "लालू प्रसाद कांग्रेस शासित राज्यों से सवाल क्यों नहीं करते जहां जाति सर्वेक्षण नहीं हुआ है?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+