लालू प्रसाद यादव ने कहा यदि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो भारत 1947 का इतिहास दोहराएगा

lalu prasad yadav
पटना। आरजेडी के अध्‍यक्ष लालू प्रसाद स्‍वयं तो लोक सभा का चुनाव लड़ नहीं सकते हैं लेकिन किसी मामले काे तूल देना उनकी पुरानी आदतों में से एक है। लाल ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा है कि यदि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो भारत एक बार फिर से वर्ष 1947 की क्रांति दोहराएगा। लालू ने यह भी कहा कि मोदी एक सांप्रदायिक नेता है और वे प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्‍त नहीं है।

लालू प्रसाद ने आरएसएस पर भी चोट करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी आरएसएस के पढ़ाए हुए 'तोते' हैं। उन्‍होंने कहा कि आरएसएस जो भी कुछ कहता है मोदी वही करते हैं। लालू ने भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह पर टिप्‍पणी करते हुए कहा कि वे स्‍वयं को प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं। इसीलिए वे राजपूतों के घर जाकर कह रहे हैं कि मोदी तो सिर्फ एक प्रचारक है लेकिन प्रधानमंत्री मैं ही बनूंगा।

लालू से जब यह पूछा गया कि कांग्रेस के प्रति उनकी क्‍या रॉय है तो उन्‍हें झटपट उत्‍तर देते हुए राहुल गांधी की तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि राहुल प्रधानमंत्री के सबसे बड़े उम्‍मीदवार हैं और उन्‍हें ही देश की जनता चुनेगी भी। लालू ने कहा कि उन्‍हें इस बात का कतई दुख नहीं है कि वे लोक सभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा भारत देश के हित में है लेकिन भाजपा देश को तोड़ना चाहती है जो देश हित में नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+