केजरीवाल के फीस विवाद में कूदे लालू, बोले चाचा को पैसे की क्या कमी है

जेठमलानी ने कहा है कि अगर आम आदमी पार्टी या अरविंद केजरीवाल उनकी फीस नहीं चुका सकते तो वे उनका केस फ्री में लड़ने को भी तैयार हैं।

पटना। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मानहानि केस में वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी की फीस को लेकर उठे विवाद में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी कूद गए हैं। लालू से जब इस विवाद पर प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने बेहद मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। लालू ने राम जेठमलानी को चाचा बुलाते हुए कहा, 'ठीक है चाचा को पैसे की क्या कमी है। हमारे जितने केस हैं, हम लोगों से तो एक पैसा नहीं लिया।' राम जेठमलानी इस समय बिहार से राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद हैं।

lalu

इससे पहले जेठमलानी ने उनकी फीस को लेकर छिड़े ताजा विवाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बचाव किया। जेठमलानी ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी या अरविंद केजरीवाल उनकी फीस नहीं चुका सकते तो वे उनका केस फ्री में लड़ने को भी तैयार हैं। आपको बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का केस किया हुआ है। इस मामले में राम जेठमलानी अरविंद केजरीवाल की तरफ से केस लड़ रहे हैं। केजरीवाल पर भाजपा ने आरोप लगाया है कि उनकी सरकार जनता के पैसे से इस बिल का भुगतान करना चाहती है।

इस मामले में मंगलवार को राम जेठमलानी ने कहा कि अरुण जेटली उनके सवालों से डर गए हैं और इसीलिए जेटली ने यह सारा विवाद खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि वो केवल धनी क्लाइंट्स से ही अपनी फीस के पैसे लेते हैं। गरीब क्लाइंट्स का केस वो फ्री में लड़ते हैं। मीडिया से बात करते हुए जेठमलानी ने कहा, 'अगर अरविंद केजरीवाल या उनकी सरकार मेरी फीस नहीं चुका सकती तो मैं उनका केस फ्री में लड़ूंगा। मैं उन्हें अपने किसी गरीब क्लाइंट की तरह ही मानकर उनके मुकदमे की पैरवी करूंगा।' ये भी पढ़ें- केजरीवाल के बचाव में आए जेठमलानी, कहा फ्री में लड़ूंगा उनका केस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+