लालू यादव गये जेल अब बारी मुलायम सिंह की तो नहीं?

Lalu Prasad Yadav
[अजय मोहन] चारा घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पांच साल की सजा और 11 साल तक राजनीति से बेदखल किया जाना, एक बड़े राजनीतिक समीकरण की ओर इशारा कर रहा है। इसमें कोई शक नहीं है कि हमारे देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई ने इस मामले में सराहनीय काम किया है, लेकिन सीबीआई की हम जब-जब प्रशंसा करने की सोचते हैं, तब तक सुप्रीम कोर्ट के वो शब्‍द कान में गूंजते हैं, जिसमें इसे पिंजड़े का तोता करार दिया गया था।

सीधी बात करें तो अगर वाकई में यह तोता अपने मालिक की भाषा बोल रहा है, तो आज लालू यादव जेल गये हैं, तो कल नंबर मुलायम सिंह यादव का होगा। ये बातें इसलिये उभर रही हैं, क्‍योंकि चुनाव नजदीक हैं और कांग्रेस की भ्रष्‍टाचार और महंगाई को लेकर पहले ही किरकिरी हो चुकी है। अगर सत्‍ता की हैट्रिक मारनी है तो देश के सामने कांग्रेस को अच्‍छा बनना होगा और भ्रष्‍टाचार के मामलों में लिप्‍त कांग्रेस जब खुद अपने या अपने सहयोगी दलों के नेताओं पर शिकंजा कसेगी तो जनता के सामने उसकी छवि जरूर बेहतर होगी। कांग्रेस छवि बेहतर बनाना चाहती है, यह बात लालू को जेल के बाद पार्टी नेता राशिद अलवी के बयान में साफ दिखी, जब उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्‍टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस है। चाहे नेता हमारा हो या सहयोगी दल का।

हमेशा राहुल के एंटी रहे लालू

लालू यादव अपने चार सांसदों के साथ यूपीए सरकार को बाहर से समर्थन जरूर देते रहे हैं, लेकिन उन्‍होंने कभी भी राहुल गांधी की बढ़ाई नहीं की। वो हमेशा से ही एंटी-राहुल रहे हैं। आज जब चुनाव करीब आया, तो कांग्रेस ने अपने तोते की ओर इशारा किया और आनन-फानन में कोर्ट की तारीखें ली गईं और फटाफट फैसला आ गया। यह बात पूरी तरह सच है, यह कोई नहीं जानता, लेकिन अगर इसमें जरा भी सच्‍चाई है, तो अगला टार्गेट मुलायम हो सकते हैं, क्‍योंकि राजनीतिक गलियारे में वो तीसरे मोर्चे की जिद पकड़े हुए बैठे हैं।

मुलायम को भी यह बात अच्‍छी तरह पता है इसीलिये वो कांग्रेस के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया कभी नहीं देते हैं। लेकिन चुनावी सभाओं में अगर आवेश में आकर मुलायम ने मैडम या शहजादे के बारे में कुछ भी कह दिया, तो 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले ही मुलायम का भी आय से अधिक संपत्ति का मामला फट से खोल दिया जायेगा और फिर सपा की बनीबनाई चुनावी गणित कैसे बिगड़ेगी इस बात का अंदाजा आप लगा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+