लालू यादव की जमानत अर्जी पर 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

lalu prasad yadav, lalu dav bail, lalu yadav, bihar, rjd, लालू यादव जमानत, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, बिहार, राजद, बिहार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला से जुड़े मामलों में लालू यादव की जमानत पर अगले सप्ताह सुनवाई करने की बात कही है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से भी इस मामले में नौ अप्रैल तक अपना पक्ष रखने को कहा है।

Lalu Prasad Yadav bail plea will hear 10 april in Supreme Court

चारा घोटाले में रांची की बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे लालू यादव ने इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मांगी थी। झारखंड उच्च न्यायालय ने 10 जनवरी को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर जमानत की मांग की है।

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने शुक्रवार को कहा है कि लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार दस अप्रैल को की जाएगी। लालू यादव के वकील कपिल सिब्बल ने जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग करते हुये कहा कि मामले में नोटिस जारी किया गया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मामले में एजेंसी को जवाब दायर करने की आवश्यकता है। अदालत ने सीबीआई से कहा कि वो नौ अप्रैल तक जवाब दायर करें। हम 10 अप्रैल को मामले पर सुनवाई करेंगे। चारा घोटाला से जुड़े तीन मामलों में लालू यादव को दोषी ठहराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+