सुशील मोदी के बेटे की शादी में नीतीश हुए शामिल, लालू की एंट्री ने सभी को किया हैरान
बिहार में अलग-अलग पार्टी के तीन बड़े राजनेता जब एक मंच पर दिख जाए तो, नजारा देखने लायक होता है। वहीं, इस तिकड़ी में अगर लालू की एंट्री हो जाए तो फिर माहौल कैसा होता है वो किसी से छुपा नहीं है।

पटना। बिहार में अलग-अलग पार्टी के तीन बड़े राजनेता जब एक मंच पर दिख जाए तो, नजारा देखने लायक होता है। वहीं, इस तिकड़ी में अगर लालू की एंट्री हो जाए तो फिर माहौल कैसा होता है वो किसी से छुपा नहीं है। वैसे भारतीय राजनीति में कौन किस का धुर विरोधी हो जाए और कौन किससे गले लग जाए, इसकी कल्पना या भविष्यवाणी करना बेहद मुश्किल है। ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला जब पटना में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे शादी में पहुंचे और इस बीच इन दोनों नेताओं के राजनीतिक दुश्मन लालू यादव ने मेहमान बनकर प्रोग्राम में शिरकत की तो एक पल के लिए सभी की निगाहे बिहार के इन सियासी सूरमाओं पर टिकी रह गई।
पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष तथागत के शादी समारोह में कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान वहां, नीतीश कुमार और लालू यादव भी नजर आए। समारोह में पहुंचे लालू यादव ने नवविवाहित जोड़े को आर्शीवाद दिया और सुशील मोदी से भी मुलाकात की। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू यादव दोनों बातचीत करते नहीं दिखे गए। यहां तक कि इन दोनों राजनीतिक धुरंधरों की कुर्सियां भी दूर लगाई गई थी।
महागठबंधन के बाद यह पहला मौका था, जब लालू और नीतिश दोनों किसी एक ही समारोह में नजर आए। वहीं, सुशील मोदी को मारने की धमकी देने वाले लालू यादव के बेटे की धमकी बाद भी राजद प्रमुख ने कार्यक्रम में शिरकत कर साबित कर दिया है कि इन नेताओं की सियासी दुश्मनी है, ना कि निजी।
बता दें कि सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष ने कोलकाता की यामिनी से शादी की है, जो पेश से सीए हैं। यह शादी बहुत ही साधारण थी, जिसे चकाचौंध की दुनिया से दूर रखा गया था। यह शादी बिना दहेज, बैंड, बाजा, बारात, नाच-गाने और भोज के बिना संपन्न की गई।
-
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
Nitish Kumar Resignation: 20 साल बाद ‘नीतीश युग’ का अंत! इस्तीफा देकर बदली सियासत, CM से राज्यसभा तक पूरा सफर -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल होगा शपथ ग्रहण -
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला: CM से गृह मंत्रालय तक BJP, JDU को डिप्टी CM, 15-15 मंत्री, भाजपा अब 'बड़ा भाई' -
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Samrat Choudhary: नीतीश या सम्राट, पढ़ाई-लिखाई के मामले में कौन है किस पर भारी? किस डिग्री पर मचा था बवाल? -
Land for Jobs Case: लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं चली दलील, अब ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications