लालू यादव बोले, राबड़ी-तेजस्वी से CBI के 10 घंटे पूछताछ की बात झूठ
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शुक्रवार शाम पटना पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर रेल टेंडर घोटाला मामले में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को क्यों फंसाया गया।
पटना (बिहार)। रेलवे होटल टेंडर घोटाला मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके 12 ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें पटना स्थित लालू यादव का आवास भी शामिल है। इस बीच लालू यादव पटना पहुंच चुके हैं। पटना पहुंचकर लालू यादव ने सीबीआई की कार्रवाई पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आखिर राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को इस मामले में क्यों फंसाया गया। लालू यादव ने इस दौरान उन मीडिया रिपोर्ट्स को भी खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया है कि राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से पूछताछ की गई है।

लालू यादव बोले, राबड़ी-तेजस्वी को क्यों फंसाया गया
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शुक्रवार शाम पटना पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर रेल टेंडर घोटाला मामले में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को क्यों फंसाया गया। उन्होंने उन खबरों से भी इंकार किया है जिसमें कहा गया है कि राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से 8 से 10 घंटे सीबीआई ने पूछताछ की। इससे पहले मीडिया में ऐसी खबरें थी पटना में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके छोटे बेटे और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सीबीआई ने 8 से 10 घंटे तक पूछताछ की है। पटना में लालू यादव ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने होटल आवंटन मामले को लेकर भी सफाई दी। साथ ही आरजेडी सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि बीजेपी बिहार में महागठबंधन तुड़वाना चाहती है।
इससे पहले सीबीआई ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए देश के अलग अलग शहरों में छापेमारी की। सीबीआई के एडिशनल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि पटना, रांची, भुवनेश्वर, गुरुग्राम में सुबह से छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई 2017 को सीबीआई ने लालू यादव, तेजस्वी, राबड़ी देवी, सरला गुप्ता, विजय कोचर, विनय कोचर , मेसर्स डिलाइट मार्केटिंग कंपनी लिमिटेड और IRCTC के MD रहे पीके गोयल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार साल 2006 मे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की सरकार में रेल मंत्री रहे लालू यादव पर होटल आवंटन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। सीबीआई के एडिशनल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने कहा कि 65 लाख की जमीन 32 लाख रुपए में दी। प्रेस वार्ता के दौरान राकेश ने कहा कि होटल को लीज पर देने के लिए नियमों में ढील दी गई। बताया गया कि प्राथमिक शिकायत के बाद की गई जांच के बाद ही छापेमारी की कार्रवाई की गई।
-
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?












Click it and Unblock the Notifications