मोदी आंधी को रोकने के लिए हुआ लालू-नीतीश-मुलायम ने बनाया समाजवादी जनता दल
नई दिल्ली। कभी भरे चौराहे पर एक दूसरे को गाली देते थे नीतीश कुमार और लालू तो कभी मुलायम सिंह यादव नीतीश कुमार को बड़बोला बताते थे लेकिन आज सब एक परिवार का हिस्सा बन गये हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं महा मोर्चे की जिसका नाम अब समाजवादी जनता दल हो गया है।

पीएम मोदी और भाजपा को आगामी चुनावों में हराने के लिए सभी विरोधी दल अब एक परिवार में तब्दील हो चुके हैं जिसकी औपचारिक घोषणा दिल्ली में जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने मीडिया को दी है।
मोदी को हराने के लिए सारे दुश्मन हुए एक, नाम रखा समाजवादी जनता दल
अपनी प्रेसवार्ता में नीतीश कुमार ने साफ किया कि देश को सांप्रदायिक ताकतों से मुक्ति दिलाने के लिए हम सब एक हुए हैं। यह महामोर्चा सिद्धांतो के आधार पर एक हुआ है जिसमें किसी का निजी स्वार्थ नहीं है। इस परिवार की जिम्मेदारी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को दी गई है और हमें लगता है कि वो इस परिवार की जिम्मेदारी बखूबी निभायेंगे।
महामोर्चा सिद्धांतो के आधार पर एक हुआ है
मालूम हो की जिस परिवार की आज नीतीश कुमार चर्चा कर रहे हैं उस परिवार के सदस्यों का जन्म साल 1990 में जनता पार्टी के विखंडन से हुआ था। जिसके स्वरूप पांच क्षेत्रीय पार्टियों ने जन्म लिया था जो आज एक कुंटुब की शक्ल में लोगों के सामने पेश हुई हैं।
मालूम हो कि लोकसभा चुनावों में बुरी तरह से हारी सपा, जेडीयू को अब अपने अस्तित्व का डर सताने लगा है। कहीं बिहार और यूपी के चुनावों में भी लोकसभा वाला हाल ना हो इसलिए समाजवादी जनता दल को जन्म दिया गया है देखते हैं यह दल मोदी आंधी को कैसे रोककर आगे बढ़ पाता है?












Click it and Unblock the Notifications