मोदी सरकार ने जानबूझकर जाति जनगणना रिपोर्ट छुपायी, 13 को होगा प्रदर्शन: लालू
पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रविवार को केन्द्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि मोदी सरकार डर गई है इसलिए जाति जनगणना रिपोर्ट को जारी नहीं कर रही है, इसलिए वो पहले इस रिपोर्ट को जारी करे अन्यथा वो 13 जुलाई को राजधानी पटना समेत बिहार के गांव गांव में प्रदर्शन करेंगे।
लालू ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जानती है कि अगर वो रिपोर्ट उजागर करेगी तो जाति की स्पष्ट रिपोर्ट पता चल जायेगी इस कारण वो जाति जनगणना रिपोर्ट जारी नहीं कर रही है। लालू के इस तरह की बयान बाजी पर बीजेपी एकदम से बिफर गई और लालू का ही मजाक बना दिया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर से लालू और नीतीश की दोस्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि यह 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की जोड़ी है। इसलिए वो जनता में जहर उगल रहे हैं।
सुशील मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (युनाइटेड) और कांग्रेस में अपने-अपने अस्तित्व को बचाने के लिए गठजोड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि लालू कुछ समय पूर्व तक नीतीश को बबूल का पेड़ कहा करते थे और अब वे उन्हें 'जहर' कह रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications