बापू हम शर्मिंदा हैं, आपके हत्यारे अभी जिंदा हैं: लालू यादव
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी के होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महात्मा गांधी से तुलना करने पर तिलमिला गये और उन्होंने तंज कस दिया। लालू ने कहा कि 'बापू हम शर्मिंदा हैं, आपके कामिल अभी भी जिंदा हैं'। आपको बताते चलें कि लालू प्रसाद इन दिनों बिहार चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार में खासा व्यस्त हैं।

लालू यादव ने ट्वीट के जरिये, इशारों में पीएम मोदी को गांधी जी का हत्यारा बताया है। लालू ने अपने ट्वीट में कहा कि महात्मा गांधी हम शर्मिंदा हैं, बापू हम शर्मिंदा हैं, आपका कातिल आज भी जिंदा है। शुक्रवार सुबह ट्वीट कर लालू ने गांधी की हत्या के बारे में तीन सवाल पूछे और खुद ही जवाब भी दिया।
इस ट्वीट के जरिए लालू ने परोक्ष रूप से पीएम मोदी को गांधी की हत्या से जोड़ा। लालू ने अपने ट्वीट में लिखा कि, बापू के हत्यारे गोडसे को कौन पूजता है? इसके जवाब में लिखा, आरएसएस। फिर पूछा, आरएसएस को कौन पूजता है? फिर लिखा, भाजपा। तीसरे सवाल में लिखा, भाजपा को कौन चला रहा है? लिखा, मोदी। अंत में लिखा, तो हत्यारा कौन हुआ? इसका जवाब भी खुद लालू ने ही दिया।


Click it and Unblock the Notifications
