पहली बार सामने आये ललित मोदी किया सुषमा स्वराज के बारे में बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। सुषमा स्वराज के ललित मोदी को वीजा कागजातों के लिए दी गयी मदद पर पहली बार पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी खुलकर सामने आये हैं। ललित मोदी ने कहा कि देश को मेरे और सुषमा स्वराज के बारे में गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे कभी भी किसी कोर्ट ने भगोड़ घोषित नहीं किया है। [जानिये कौन हैं ललित मोदी]

वहीं ललित मोदी ने एक पत्र भी ट्वीट किया है जिसमें सुषमा स्वराज ने खुद ललित मोदी के खिलाफ जांच की बात कही है। इस पत्र में सुषमा ने लिखा है कि आईपीएल में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार फैला है और वह इसकी विस्तार से जांच चाहती है। गौरतलब है कि सुषमा ने यह पत्र तब लिखा था जव वो विपक्ष की नेता थी।

सुषमा ने अपने पत्र में लिखा है कि मैं क्रिकेट और आईपीएल के खिलाफ नहीं हूं लेकिन मैं इसमें फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ हूं और मैं चाहती हूं कि इसकी विस्तार से जांच की जाए। सुषमा ने अपने पत्र में लिखा है कि आईपीएल में जो काला धन इस्तेमाल हो रहा है और विदेशों से आईपीएल में लग रहे पैसे की पूरी जांच होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications