ललित मोदी का सनसनीखेज आरोप, सट्टेबाजों से थे रैना, जडेजा और ब्रावो के गहरे संबंध

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर और कानून के भगोड़े ललित मोदी रोज एक नये विवाद को जन्म दे रहे हैं। इस बार उन्होंने जो विवाद पैदा किया है उसने सनसनी फैला दी है। मोदी ने भारतीय टीम के अ‍हम सदस्य सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा पर सट्टेबाजी में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है। ललित मोदी ने ट्वीट कर उस चिट्ठी को पोस्ट किया है जिसे उन्होंने आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन को लिखा था।

Lalit Modi alleges Suresh Raina, Dwayne Bravo, Ravindra Jadeja involved in IPL betting
इस चिट्ठी के जरिए ललित मोदी ने आरोप लगाया है कि टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज सुरेश रैना, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और वेस्टइंडीज के धाकड़ प्लेयर ब्रावो के रियल स्टेट टायकून बाबा दीवान से नजदीकी संबंध हैं। इतना ही नहीं ललित मोदी ने यह भी आरोप लगाया है कि बाबा दीवान के पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ और राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राज कुंद्रा से भी गहरे संबंध हैं।

ललित मोदी ने रिचर्डसन को यह चिट्ठी 20 जून 2013 को मेल किया था। इस मेल में मोदी ने लिखा है कि ''मुझे कुछ जानकारी मिली है जिसे मैं आप तक पहुंचा रहा हूं। इसके बाद आपको जो सही लगे आप करें। मुझे पता चला है कि रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना और ब्रावो के रियल स्टेट टायकून बाबा दिवान (HDIL) से नजदीकी सबंध हैं और बाबा दीवान बहुत बड़ा सट्टेबाज है। चौकाने वाली बात ये है कि चिट्ठी में जिन तीनों प्लेयर्स के नाम हैं वो चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+