'दिव्य सपने के पूरा होने जैसा...', राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से पहले क्या बोले आडवाणी

Lal Krishna Advani: अयोध्या राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के बारे में बोलते हुए पूर्व गृह मंत्री और अनुभवी भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन एक "दिव्य सपने की पूर्ति" होने जैसा है।

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से पहले लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि, ये एक दिव्य सपने के पूरा होने जैसा है। यह बयान राम मंदिर को समर्पित लालकृष्ण आडवाणी के लेख का एक हिस्सा है। जो हिंदी साहित्य पत्रिका राष्ट्रधर्म में प्रकाशित होगा।

Lal Krishna Advani

लालकृष्ण आडवाणी द्वारा लिखे गए इस लेख का शीर्षक है 'राम मंदिर का निर्माण- एक दिव्य स्वप्न की पूर्ति'। 16 जनवरी को हिंदी साहित्य पत्रिका राष्ट्रधर्म का वो स्पेशन एडिशन आएगा, जिसमें लालकृष्ण आडवाणी के लेख छपेंगे। पत्रिका का विशेष अंक आडवाणी के लेख के साथ समारोह में आमंत्रित अतिथियों को दिया जाएगा।

पत्रिका के संपादक से बातचीत में लालकृष्ण आडवाणी ने कहा, ''रथ यात्रा शुरू होने के कुछ दिन बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं सिर्फ एक सारथी था। रथ यात्रा का ही अपने आप में एक मुख्य संदेशवाहक था और पूजा के योग्य था क्योंकि यह मंदिर निर्माण के पवित्र उद्देश्य को पूरा करने के लिए श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या जा रहा था।"

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद के एक नेता ने दावा किया है कि लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह में शामिल होंगे।

राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने का लाल कृष्ण आडवाणी का फैसला बहुत अहम है...क्योंकि 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी उन भाजपा नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन का नेतृत्व किया था।

22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। समारोह के लिए देश भर से हजारों संतों को आमंत्रित किया गया है।

आमंत्रित लोगों में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करने वाले मजदूरों के परिवार भी शामिल हैं। इसके अलावा फिल्मी जगत के तमाम कलाकार, खिलाड़ियों और देश के नामचीन हस्तियों को भी बुलाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+