लालकृष्ण आडवाणी ने भी मनाया आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न, अपने आवास पर ही फहराया तिरंगा
नई दिल्ली, अगस्त 15। पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में डूबा हुआ है। पीएम मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के आह्वान पर 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है। ऐसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी आजादी का जश्न मनाया है। आडवाणी जी ने दिल्ली में अपने आवास पर ही ध्वाजारोहण किया।

95 साल के हो जाएंगे लालकृष्ण आडवाणी
आपको बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी जी का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहता है, इसलिए पार्टी या फिर अन्य तरह के कार्यक्रमों में लालकृष्ण आडवाणी नजर नहीं आते हैं। इस 8 नवंबर को आडवाणी जी की उम्र 95 साल हो जाएगी। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घर जाकर उन्हें बधाई देते हैं।
फारुख अब्दुल्ला ने भी फहराया तिरंगा
आपको बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी समेत विपक्ष के भी कई नेताओं ने अपने निवास स्थान पर ही ध्वजारोहण किया। इनमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला का भी नाम शामिल है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण किया। साथ ही 1 घंटे से भी अधिक का भाषण दिया।












Click it and Unblock the Notifications