Lal Bahadur Shastri: दहेज विरोधी लाल बहादुर ने शादी में की थी ये 3 डिमांड, इन शर्तों पर दुल्हन बनीं ललिता?
Lal Bahadur Shastri Marriage Story: भारत आज, 2 अक्टूबर 2025 को अपने दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती मना रहा है। 19 महीनों में 'जय जवान, जय किसान' का नारा देकर 1965 के युद्ध में पाकिस्तान के कश्मीर छीनने के मंसूबों को धूल चटाई।
छोटे कद का ये शख्स, जिसने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई, निजी जिंदगी में भी उतना ही बड़ा था। दहेज विरोधी व सादगी का दूसरा नाम, लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी शादी में ऐसी डिमांड रखीं कि दुल्हन के घरवाले हैरान रह गए। आइए जानते हैं किन शर्तों पर लाल बहादुर शास्त्री की दुल्हन बनीं थी ललिता?

18 साल की उम्र में शादी: दहेज में चरखा, नाम में ललिता माता का आशीर्वाद
1928 का मिर्जापुर। 24 साल के लाल बहादुर शास्त्री, जो स्वतंत्रता संग्राम में कूद चुके थे, को परिवार ने शादी के लिए राजी कर लिया। दुल्हन? मिर्जापुर की लालमणि देवी। लेकिन शास्त्री जी कोई साधारण दूल्हा नहीं थे। प्रमेंद्र अग्रवाल ने अपनी किताब 'साइलेंट एसेसिन' में बताया कि उस दौर में, जब दहेज में सोना-चांदी मांगा जाता था, शास्त्री जी ने तीन अनोखी डिमांड रखीं:-

Lal Bahadur Shastri Dowry Demands: क्या थी दहेज में मांग?
- चरखा: शास्त्री जी ने साफ कहा - 'हमें दहेज में बस एक चरखा चाहिए।'
- कुछ गज खादी: स्वदेशी आंदोलन के सिपाही के लिए ये सिर्फ कपड़ा नहीं, देशभक्ति का प्रतीक था।
- लालमणि का नाम 'ललिता': शास्त्री जी मिर्जापुर के 51 शक्तिपीठों में से एक, ललिता माता के भक्त थे। उन्होंने लालमणि के पिता से कहा - 'उनका नाम बदलकर ललिता करें, और लालमणि, ललिता बन गईं।
Lal Bahadur Shastri Shaadi Conditions: इस शर्तों पर दुल्हन बनीं ललिता?

देश पहले, प्यार बाद में: शास्त्री जी ने ललिता से साफ कहा, 'मैं जीवित रहा तो तुम्हारा साथ निभाऊंगा, लेकिन देश मेरे प्राण मांग सकता है।' ललिता ने जवाब दिया, 'मैं हर कदम पर साथ रहूंगी - चाहे जेल हो या जंग।' ये था उनका प्रेम का कॉन्ट्रैक्ट।
क्या ये लव मैरिज थी? नहीं, ये एक अरेंज्ड मैरिज थी, लेकिन प्यार ऐसा कि ललिता हर मुश्किल में शास्त्री जी की ताकत बनीं।
ललिता: वो 'अम्मा' जो शास्त्री जी की ढाल थी

शास्त्री जी और ललिता (Lal Bahadur Shastri Kids) के 6 बच्चे हुए - कुसुम, हरिकृष्ण, सुमन, अनिल, सुनील, और अशोक। लेकिन शास्त्री जी का ज्यादातर समय स्वतंत्रता संग्राम में बीता। 9 साल जेल में रहे - 1921, 1930, 1942 (भारत छोड़ो आंदोलन)। इस दौरान ललिता ने घर संभाला, बच्चों को पाला। एक दुखद वाकया? उनकी एक बेटी बीमारी से जूझ रही थी, लेकिन घर में इलाज के पैसे नहीं थे। ललिता ने कोशिश की, पर बेटी को बचा न सकीं। शास्त्री जी को 15 दिन का पैरोल मिला, लेकिन ललिता (Lal Bahadur Shastri Wife Lalita) ने कहा, 'अंतिम संस्कार करो और जेल वापस जाओ - तुम्हारे साथी तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं।'
ललिता ने सिर्फ घर नहीं संभाला, बल्कि स्वदेशी आंदोलन में कूद पड़ीं। वो विदेशी कपड़ों की दुकानों पर धरना देतीं, ग्राहकों को रोकतीं। शुरुआत में संकोच हुआ, लेकिन शास्त्री जी ने कहा, 'आत्मविश्वास रखो, तुम सफल होगी।' और ललिता ने ऐसा धमाल मचाया कि ग्राहक स्वदेशी कपड़े खरीदने लगे, कई तो आंदोलन में शामिल हो गए। शास्त्री जी उन्हें प्यार से 'अम्मा' बुलाते - रूस के बोलशोई थिएटर में 'स्वान लेक' बैले देखते हुए शर्मिंदगी में बोले, 'अम्मा पास में हैं, और नृत्यांगनाओं की टांगें निवस्त्र हैं।' ललिता सिर्फ मुस्कुरा दीं।

ताशकंद का वो अधूरा वादा: ललिता का मलाल और खतों की चिता
1964 में शास्त्री जी PM बने, और ललिता हर यात्रा में साथ रहीं - चाहे गांव हो या विदेश। लेकिन 1966 में ताशकंद समझौते (Tashkent Agreement) के लिए शास्त्री जी ने उन्हें रोका - 'जनवरी में ठंड होगी, मैं बिजी रहूंगा, तुम्हें अकेलापन लगेगा।' ललिता मान गईं, लेकिन मन की बातें खतों में लिखती रहीं। 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में शास्त्री जी की रहस्यमय मौत ने सबकुछ छीन लिया।
ललिता की सादगी: PM की कार का लोन और हरित क्रांति की फसल
1964 में जब शास्त्री जी प्रधानमंत्री बने तो उनके सामने एक निजी समस्या आई। उनके बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए एक कार की ज़रूरत थी। लेकिन सरकारी नियमों के अनुसार प्रधानमंत्री अपनी व्यक्तिगत सुविधा के लिए सरकारी गाड़ी का उपयोग नहीं कर सकते थे। उस समय शास्त्री जी के पास न अपनी कार थी और न ही कार खरीदने लायक पैसे। उन्होंने बैंक से कर्ज लेकर कार खरीदी।
कर्ज की रकम थी लगभग 12,000 रुपये, और वे अपनी तनख्वाह से धीरे-धीरे किस्त चुकाने लगे। लेकिन, मृत्यु के बाद उनकी पत्नी ललिता शास्त्री ने वह कर्ज अपने छोटे-छोटे संसाधनों से चुकाया। ललिता ने शास्त्री जी की हरित क्रांति को भी जिया। 1966 में वो 10 जनपथ गईं, और शास्त्री जी की बोई फसल काटी - बोलीं, 'वो होते तो खुद काटते, मैंने उनके लिए किया।' ये थी ललिता - जो सादगी और समर्पण की मिसाल बनीं।

क्यों खास है ये लव स्टोरी?
शास्त्री जी और ललिता की कहानी इसलिए खास है, क्योंकि ये प्यार सिर्फ दो लोगों का नहीं - देश, सादगी और स्वतंत्रता का था। 2 अक्टूबर 2025 को उनकी 121वीं जयंती पर, जब हम 'जय जवान, जय किसान' दोहरा रहे हैं, ललिता की वो हिम्मत याद आती है, जो शास्त्री जी की ताकत बनी। दहेज में चरखा, नाम में ललिता माता, और एक वादा - ये प्रेम कहानी हमें सिखाती है कि सच्चा प्यार वही, जो आदर्शों को जिए। क्या आप भी मानते हैं कि शास्त्री-ललिता की जोड़ी आज के दौर में भी प्रेरणा है? कमेंट्स में बताएं...
ये भी पढ़ें- Lal Bahadur Shastri Speech: लाल बहादुर शास्त्री पर ऐसे तैयार करें अपना शानदार भाषण, सुनते ही बजेंगी तालियां












Click it and Unblock the Notifications