लक्ष्मी की 'कार' या फिर 'हाथ'नहीं, कमल ही सवारी, तेलंगाना में बोले राजनाथ सिंह
तेलंगाना के चुनावी दौरे पर रक्षा मंत्री व दिग्गज बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और बीआरएस पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने बीआरएस को निशाने पर लिया और कहा कि पिछले चुनावों में, लोगों ने एक ऐसी पार्टी की उम्मीद में वोट दिया था जो तेलंगाना के सिद्धांत पर विचार करती थी, लेकिन बाद में वो ऐसी एक पार्टी बदल गई जिसके लिए परिवार ही प्राथमिकता पर है।
हुजूराबाद और महेश्वरम विधानसभा क्षेत्रों में रक्षा मंत्री व वरिष्ठ बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने रैली की संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीआरएस सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने के चन्द्रशेखर राव सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बीआरएस के भ्रष्टाचार पर दिल्ली में चर्चा हो रही है। राजनाथ सिंह ने कहा, "आग के बिना धुआं नहीं होता। केसीआर ने अपने संसाधनों को लूटकर राज्य में प्रगति को रौंद दिया है।"

भाजपा की नीतियों से अवगत कराते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि तेलंगाना के विकास के लिए हमारे पास एक दृष्टिकोण, मिशन और जुनून है। उन्होंने कहा कि जब वे भाजपा अध्यक्ष थे तो उनके कार्यकाल के दौरान पार्टी ने तेलंगाना राज्य की मांग का समर्थन करने का निर्णय लिया था।
केंद्रीय मंत्री तेलंगाना का भाजपा के साथ मजबूत जुड़ाव बताते हुए कहा कि भगवा पार्टी ने 1984 में केवल दो लोकसभा सीटें जीती थीं, जिसमें एक गुजरात से और दूसरी तेलंगाना से। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोगों के समर्थन और आशीर्वाद से भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 302 सीटें जीतीं। मंच से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने महेश्वरम निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से इसे मजलिस के हाथों में न जाने देने की अपील की।
कार्यक्रम में मंच से बीआर और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए दिग्गज बीजेपी नेता ने कहा, "लक्ष्मी आपके घर कार (बीआरएस प्रतीक) में हाथ (कांग्रेस प्रतीक) पकड़कर नहीं आती हैं, बल्कि कमल (भाजपा प्रतीक) पर आती हैं।"












Click it and Unblock the Notifications