स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के छोटे भाई प्रमोद धोखाधड़ी के शक में गिरफ्तार
नई दिल्ली। उद्योगपति और स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के छोटे भाई प्रमोद मित्तल को बोस्निया में संदिग्ध धोखाधड़ी और ओहदे के दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मित्तल को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ये मामला लुकावास के उत्तर-पूर्वी कस्बे में कोकिंग प्लांट जीआईकेआईएल से संबंधित धोखाधड़ी से जुड़ा है। इस मामले में कंपनी के कुछ और अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने JIKIL के पर्यवेक्षी बोर्ड के अध्यक्ष प्रमोद मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है। लक्ष्मी मित्तल के भाई प्रमोद ने साल 2004 में लुकावास में एक कोकिंग प्लांट की शुरुआत की थीय़ इस प्लांट में एक हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते थे। मित्तल पर अपने ओहदे का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप लगा है।
धोखाधड़ी के आरोप में हुई कार्रवाई
कंपनी के दो अन्य अधिकारी- महाप्रबंधक परामेश भट्टाचार्य और पर्यवेक्षी बोर्ड के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को संगठित अपराध, विशेष रूप से पावर के दुरुपयोग के शक में गिरफ्तार किया गया है। बाल्कंस में प्रमोद मित्तल की कई कंपनिया हैं। खबरों के मुताबिक, प्रमोद मित्तल और अन्य लोगों पर 28 लाख डॉलर (19.32 करोड़ रुपये) की हेराफेरीका आरोप है। बुधवार को इन्हें अदालत के सामने पेश किया जाएगा। इस मामले में दोषी पाए जाने पर 45 सजा की हो सकती है।
इसके पहले, बड़े भाई ने प्रमोद को बचाया था
बता दें इस साल मार्च माह में प्रमोद मित्तल को उनके बड़े भाई लक्ष्मी मित्तल ने 1,600 करोड़ रुपए देकर आपराधिक कार्रवाई से बचाया था। प्रमोद मित्तल पर एसटीसी का 2,210 करोड़ रुपए का बकाया था। प्रमोद मित्तल अपने भाई लक्ष्मी मित्तल से 24 साल पहले 1994 में अलग हुए थे, प्रमोद मित्तल ग्लोबल स्टील होल्डिंग्स लिमिटेड (GSHL) और ग्लोबल स्टील फिलीपींस इंक (GSPAI) के मालिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications