'लाहौर जाकर ताकत चेक करके आया हूं, अल्लाह तौबा कर रहे थे', अब पाकिस्तान को लेकर PM मोदी ने क्या कहा?
PM Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पाकिस्तान के पास परमाणु बम है' इस पर फिर से प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने कहा है कि पाकिस्तान के पास कितनी ताकत है, ये मैं खुद लाहौर जाकर चेक करके आया हूं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कुछ दिनों पहले ये बयान दिया था कि, ''भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए क्योंकि उनके पास परमाणु बम है, अगर हम उन्हें सम्मान नहीं देंगे तो वे भारत पर परमाणु हमला करने की सोच सकते हैं।''

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जब पीएम मोदी से पूछा गया कि, ''पाकिस्तान से जरा डरकर रहो, उसके पास न्यूक्लियर बम है?'' इसपर पीएम मोदी ने कहा,
''ऐसा है, उस ताकत को मैं खुद लाहौर जाकर चेक करके आया हूं। और वहां पर एक रिपोर्टर रिपोर्ट कर रहा था, हाय अल्लाह तौबा, हाय अल्लाह तौबा...बिना वीजा कैसे आ गए? मैंने बोला, वो मेरा ही देश था किसी जमाने में।''
पीएम मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। देखिए लोग, ट्वीट कर क्या कह रहे हैं?
कब बिना वीजा के पाकिस्तान गए थे PM मोदी?
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर 2015 को अचानक ही लाहौर चले गए थे। पीएम मोदी अफगानिस्तान से लौटने के दौरान लाहौर में उतरे थे और त्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की थी। 25 दिसंबर को नवाज शरीफ का जन्मदिन भी था। पीएम मोदी इस दौरान नवाज शरीफ की मां को गिफ्ट भी दिया था।
पीएम मोदी ने 'पाकिस्तान के पास परमाणु बम' वाले एंगल पर पहले भी कई बार करारा जवाब दिया है। पीएम मोदी ने एक रैली में कहा था, ''मोदी के फैसलों से कांग्रेस और इंडी गठबंधन का कलेजा फट रहा है। उनसे पाकिस्तान की ये हालत देखी नहीं जा रही, इसलिए अब कांग्रेस वाले उसकी (पाकिस्तान) तरफ से भारत को धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस कह रही है, पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, भारत को पाकिस्तान से डरना चाहिए। अरे, ये मोदी का दौर है। हम घर में घुसकर मारते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications