LAHDC Election Result: लद्दाख में राहुल के दौरे का असर, लोकल चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, BJP की हालत खराब
LAHDC Election Result 2023: लद्दाख पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। ताजा परिणाम के मुताबिक, कांग्रेस ने 8 सीटें जीत ली हैं और फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने 11 सीटें तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में दो सीटें आई हैं। एक सीट को आजाद उम्मीदवार ने अपने किया है। शेष 4 सीटों पर नतीजे आने बाकी हैं।
कांग्रेस को राहुल के दौरे का मिल रहा फायदा
बता दें कि 25 अगस्त को राहुल गांधी ने लद्दाख का दौरा किया था जिसके बाद सियासत गर्मा गई। लद्दाख में राहुल गांधी ने दूरदराज क्षेत्रों तक आम लोगों के बीच भी पहुंचे थे। बाजारों में भी घूमे और शापिंग भी की थी।

जीते भाजपा उम्मीदवार की आई प्रतिक्रिया
पांचवें लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद चुनाव में चा निर्वाचन क्षेत्र से जीतने वाले भाजपा उम्मीदवार स्टैनजिन लाकपा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया इस बार एक लंबी प्रक्रिया थी और इसलिए हमें कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। लेकिन मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने मुझे वोट दिया और मैं जीत गया। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे लोगों पर भरोसा था पिछले पांच वर्षों में अपने काम से खुश थे। अब, मैं अपने लोगों के लिए और भी अधिक मेहनत करूंगा। कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications