चलती ऑटो में महिला के साथ उत्पीड़न के बाद बाहर फेंका
थाणे में चलती ऑटो में महिला के साथ छेड़खाड़ के बाद सहयात्री ने ऑटो से बाहर फेंका, पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की हो रही है तलाश
थाणे। मुंबई में चलती ऑटो में महिला यात्री के साथ सफर कर रहे आदमी ने कथित रूप से सहयात्री महिला के साथ दुराचार करने के बाद उसे ऑटो से बाहर फेंक दिया। थाणे पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। यह घटना ऐसे वक्त सामने आई है जब गुड़गांव में महिला के साथ सफर कर रहे तीन व्यक्तियों ने गैंगरेप के बाद महिला के नौ साल के बच्चे की हत्या कर दी थी।

थाणे में पीड़ित महिला को कुछ चोटे आई हैं, ऑटो से गिरने के बाद महिला की लोगों ने मदद की और उसे पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया, जिसका अभी इलाज चल रहा है। जिस महिला के साथ यह घटना हुई है वह एमबीए है और मुलुंद में एक फिटनेस फर्म में काम करती है। थाणे पुलिस के पीआरओ शुकद नरकर ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई है जब महिला काम के बाद अपने घर जा रही थी। रात 9.30 बजे महिला ने एक साझा ऑटो किया और अपना सफर शुरु किया, लेकिन गाड़ी में सफर कर रहे सहयात्री ने महिला के साथ छेड़खानी शुरु कर दी।
इसे भी पढ़ें- DM आवास के पास ही मासूम की जिंदगी बर्बाद कर गए दरिंदे
नरकर ने बताया इस घटना के वक्त ऑटो चालक ने महिला की मदद करने की बजाए ऑटो को पोखरन रोड की तरफ मोड़ लिया। जिसके बाद ड्राइवर और यात्री ने महिला के साथ मारपीट की, जिसके बाद इन लोगों ने महिला को पोखरन रोड के पास फेंक दिया। इस दौरान यहां से गुजर रहे लोगों ने महिला की मदद की और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। नरकर ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है, जो ड्राइवर औऱ सहयात्री की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने इस मामले में उत्पीड़न, अपहरण, सहित कई मामलों में केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि अगस्त 2014 में भी एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली महिला ऑटो से कूद गई थी, जब ऑटोरिक्शा ड्राइवर उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश कर रहा था। यह घटना कपूरबावड़ी नाका पर रात 9.15 बजे हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications