दिल्ली में महिला शिक्षिका की कोरोना वायरस से मौत, अनाज बांटने के काम में लगी थीं

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण का खतरा हर रोज बढ़ रहा है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में फ्रंटलाइन वर्कर्स इसकी चपेट में लगातार आ रहे हैं। नॉर्थ दिल्ली में राशन वितरण के काम में लगी महिला शिक्षक की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। महिला शिक्षक 28 अप्रैल को आखिरी बार स्कूल गई थी, उसके बाद 2 मई को महिला में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने लगे थे। बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 381 नए केस आ चुके हैं। अकेले दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले 6923 हो चुके हैं।

Recommended Video

      Coronavirus से Delhi में Woman Teacher की मौत, राशन बांटने की लगी थी ड्यूटी | वनइंडिया हिंदी
      corona

      दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6,923 हो चुकी है। हालांकि, आज की तारीख में सिर्फ 4,781 केस ही ऐक्टिव हैं और कुल 2,069 मरीज ठीक होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। लेकिन, दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद में आज 5 और इजाफा हो गया है। इनको मिलाकर राजधानी में इस बेहद ही संक्रामक रोग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 पहुंच चुकी है। 24 घंटे की बात करें तो नए मामलों में 381 मरीजों का इजाफा हुआ है तो इस दौरान 49 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी लौटे हैं।

      इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि 'दिल्ली में 400 के करीब स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव हैं (निजी और सरकारी दोनों मिलाकर), इसमें कोविड अस्पताल के स्वास्थ्य​कर्मियों की संख्या बहुत कम है।' बात पूरे देश की करें तो इस वक्त देश में कोरोना संक्रमितों का कुल मामला 62,939 तक पहुंच चुका है। देश में बीते 24 घंटों में 3,277 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से 19,358 ठीक भी हो चुके हैं, जिनमें से 1,511 लोग बीते एक दिन में ही स्वस्थ घोषित हुए हैं। लेकिन, कोरोना से मरने वालों का भी ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है और अब तक देश में कोरोना से मौतों की संख्या बढ़कर 2,109 हो चुकी है, जिनमें से 128 पिछले एक दिन में मरे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+