पनीर टिक्का की जगह भेज दिया चिकन सैंडविच, महिला ने मांगा 50 लाख का मुआवजा

गुजरात के अहमदाबाद में एक शाकाहारी महिला ने जब ऑनलाइन फूड डिलिवरी ऐप से पनीर टिक्का सैंडविच ऑर्डर किया था। महिला ने यह ऑर्डर पिक अप मील्स बाई टेरा से किया था।

लेकिन महिला को पनीर टिक्का सैंडविच की जगह चिकन सैंडविच डिलिवर हो गया। अहमदाबाद के साइस सिटी ऑफिस से निराली नाम की महिला ने 3 मई को यह पनीर टिक्का सैंडविच ऑर्डर किया था।

sanwich

लेकिन जब महिला ने सैंडविच खाना शुरू किया तो उन्हें एक-दो बाइट के बाद एहसास हुआ कि यह पनीर सैंडविच नहीं है, यह पनीर की तुलना में अधिक सख्त है। शुरुआत में महिला को लगा कि यह सोया है, लेकिन बाद में पता चला कि यह चिकन सैंडविच है।

निराली ने जीवन में कभी भी नॉनवेज नहीं खाया था, जिसके बाद उन्होंने फूड चेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के डिप्टी हेल्थ ऑफिसर को भी पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

इस घटना के बाद खाद्य विभाग ने फूड चेन पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया। महिला ने बताया कि यह भयावह घटना है, इसे वापस नहीं लिया जा सकता है। इसके लिए 5000 रुपए काफी नहीं है, मैं इसके खिलाफ उपभोक्ता कोर्ट जाऊंगी।

उपभोक्ता कोर्ट में इस मामले के खिलाफ निराली ने शिकायत दर्ज कराई और 50 लाख रुपए का मुआवजा मांगा। उन्होंने कहा कि अगर मुआवजा इससे अधिक भी हो तो भी नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती है।

बता दें कि पिछले महीने आकाश गुप्ता ने भी डिलिवरी ऐप से वेज मोमो की जगह नॉनवेज मोमो प्राप्त किया था। यह घटना नवरात्रि के समय की है जिसे हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है और लोग 9 दिन तक नॉनवेज नहीं खाते हैं।

इसी तरह की घटना पिछले वर्ष जोमैटो ऐप पर जोधपुर भी हुई थी, जब मैकडोनाल्ड ऐप ने गलत ऑर्डर भेजा था। इस मामले में एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+