बदमाशों ने चलती गाड़ी से छीना पर्स, स्कूटर से गिरने से महिला की मौत
नई दिल्ली। आंगनबाड़ी टीचर के साथ लूटपाट के वक्त सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को अमृतसर में पुलिस कमिश्नर ऑफिस के पास जब 50 वर्षीय आंगनवाड़ी टीचर जा रही थी तभी दो बदमाशों ने महिला की चैन खींच ली, जिसके बाद वह स्कूटर से गिर गई और उनकी मौत हो गई। महिला अपनी 26 वर्षीय बेटी के साथ जा स्कूटर से जा रही थीं, इस दौरान चेन खींचने की वजह से युवती गाड़ी से गिर गई और उसे भी गंभीर चोट आई है।

डिवाइडर से टकराकर मौत
पुलिस ने बताया कि परमजीत कौर, गुमतला इलाके में रहती हैं और वह अपनी बेटी किरनजोत के साथ जा रही थीं। वह पुतलीनगर इलाके से वापस आ रही थीं, तभी रानी का बाग इलाके में महिला की चेन को कुछ बदमाशों ने छीन लिया, जिसके बाद महिला की बेटी लड़खड़ा कर गिर गई। आरोपी महिला का पर्स छीनकर मौके से भाग गए। चश्मदीदों के अनुसार महिला और उनकी बेटी गाड़ी से गिर गई और उनका सिर डिवाइडर से टकरा गया, जिसकी वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। किरनजोत के सिर और चेहरे पर चोट आई है। दुर्घटना के तुरंत बाद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
पहचान की जा रही है
महिला के बेटे गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हमारे पास शाम को 6.30 बजे फोन आया था, किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमे हादसे के बारे में बताया। जब मैं अस्पताल पहुंचा तो मुझे बताया गया कि मेरी मां का देहांत हो गया है, जबकि मेरी बहन के सिर में गंभीर चोट आई है। डीसीपी जगमोहन सिंह ने अस्पताल पहुंचंकर गुरप्रीत का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी और चेन छीनने वालों की पहचान करेगी।
सिद्धू को झेलनी पड़ी नाराजगी
आपको बता दें कि यह घटना केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के घर पोश ग्रीन अवेन्यू इलाके में हुई है। घटना के बाद पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू महिला के घर उससे मिलने के लिए गए, जहां लोगों ने उनपर अपना गुस्सा निकाला। लोगों का आरोप था कि राज्य सरकार अपराध रोकने में विफल रही है। गौरतलब है कि महिला की बेटी किरनजोत का दिसंबर माह में विवाह था। लड़की के पिता मलकीत सिंह म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में ट्यूबवेल चलाते हैं।
इसे भी पढ़ें- अपराधबोध में आकर जूनियर इंजीनियर ने की आत्महत्या, कुछ दिन पहले शख्स को मारी थी टक्कर












Click it and Unblock the Notifications