जयललिता की बेटी होने का दावा करने वाली महिला की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

Recommended Video

    Jayalalitha की कथित बेटी की अर्जी Supreme Court ने की ख़ारिज । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद एक बार फिर से एक अमृता नाम की महिला ने दावा किया है कि वह जयललिता की बेटी है, साथ ही महिला ने मांग की है कि उसके डीएनए की जांच कराई जाए, जिससे कि यह साबित हो सके कि वह जयललिता की बेटी है। महिला ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका जोकि उन्होंने 22 नवंबर को दायर की थी में कहा है कि जयललिता की बड़ी बहन शैलजा ने उन्हे गोद लिया था और उन्होंने ही उसका पालन-पोषण किया है। वहीं महिला के पति का कहना है कि उसे इस बात की जानकारी पिछले वर्ष 5 दिसंबर को जयललिता के निधन के बाद मिली थी। आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महिला की याचिका को खारिज कर दिया है।

    बड़ी बहन ने लिया था गोद

    बड़ी बहन ने लिया था गोद

    वहीं महिला के दावे पर एआईएडीएमके के प्रवक्ता सत्यन राजन का कहना है कि हमे इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। आज सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर सकता है। अमृता का दावा है कि उसका जन्म 14 अगस्त 1980 को माइलापुर स्थित घर में हुआ था। उनके जन्म की बात घरवालों के अलावा किसी और को नहीं दी गई। जयललिता की शादी नहीं हुई थी और परिवार रूढ़िवादी था, जिसकी वजह से मुझे उनकी बड़ी बहन शैलजा ने गोद ले लिया था।

    जयललिता की बहन के पति के साथ थे संबंध

    जयललिता की बहन के पति के साथ थे संबंध

    शैलजा का 2015 में निधन हो गया था, वहीं उनके पति सारथी का भी इसी वर्ष मार्च माह में निधन हो गया था। अमृता का दावा है कि सारथी ने आखिरी समय में उन्हें बताया था कि वह जयललिता की बेटी हैं। सारथी ने बताया कि जयललिता के साथ उनके संबंध की वजह से मेरा जन्म हुआ था। अमृता ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में जयललिता के शव की भी मांग की है, जिससे की उनका अंतिम संस्कार वैष्णव ब्राह्मण परिवार की परंपरा के मुताबिक हो सके। इस बाबत अमृता ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, सीबीआई चीफ को भी पत्र लिखा है।

    गत वर्ष हुआ था निधन

    गत वर्ष हुआ था निधन

    पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का लंबी बीमारी की वजह से चेन्नई में निधन हो गया था। जयललिता ने अपने जीवन में कभी विवाह नहीं किया था, 68 वर्ष की आयु में जयललिता का एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया था। राजनीति में आने से पहले जयललिता एक सफल अभिनेत्री थीं, जिसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। इस दौरान आय से अधिक संपत्ति के मामले में वह फंस गईं थी, 2016 में विधानसभा चुनाव के दौरान अपने शपथपत्र में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 113 करोड़ रुपए की घोषित की थी।

    इसे भी पढ़ें- जयललिता की नर्स का खुलासा: अम्मा की मौत के पीछे नहीं है शशिकला का हाथ, दोनों थीं बेस्ट फ्रेंड

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+