Noida:13 साल के लड़के के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश, विरोध करने पर महिला ने निजी अंग को चिमटे से जलाया

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने 13 साल के लड़के को जबरन बंधक बना लिया और उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन जब लड़के ने इससे इनकार किया तो महिला ने लड़के के गुप्तांग को गर्म चिमटे से जला दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी महिला की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को ग्रेटर नोएडा इलाके की है।

assault

यह मामला ग्रेटर नोएडा के छपरौला इलाके का है, जहां घटना को अंजाम देने के बाद महिला फरार हो गई है। पीड़ित लड़के की मां ने बताया कि आरोपी महिला शादीशुदा है और वह उनके पड़ोस में रहती थी, उसने कई बार यौन संबंध बनाया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला की उम्र तकरीबन 20 वर्ष है। जब वह घर में अकेली थी तो उसने बहला-फुसलाकर लड़के को शुक्रवार की दोपहर अपने घर बुलाया और लडके के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में दोहराया दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड, कुएं में मिली पांच सगे भाई-बहनों की लाश

इस मामले में मंगलवार को महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। महिला के खिलाफ नाबालिग के साथ मारपीट, यौन शोषण, अपहरण का केस दर्ज किया गया है। साथ ही महिला के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की पुलिस पहलू से जांच कर रही है। जिस तरह से घटना के बारे में इतनी देर से पुलिस को जानकारी दी गई है, वह कई सवाल खड़े करती है, हम मामले की जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Happy Birthday: 15 की उम्र में रेखा के साथ शूटिंग के बहाने हुआ था यौन शोषण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+