भूत के शक में महिला और उसकी बेटी को जबरन खिलाया इंसान का मल
रांची। झारखंड में अमानवीयता की हद पार कर देने का मामला सामने आया है, यहां महिला और उसकी बेटी को जबरन इंसानी मल खाने के लिए मजबूर किया गया। दरअसल झारखंड की राजधानी रांची के दुलामी गांव में लोगों को महिला और उसकी बेटी पर शक था कि उनपर किसी भूत का साया है, लिहाजा यहां के लोगों ने जबरन महिला और उसकी बेटी का सिर मल में मल में डाल दिया। पड़ोस के लोगों ने महिला और उसकी बेटी के भीतर भूत होने के शक के चलते उनके सिर के बाल को कटा दिया और उन्हे जबरन मल खाने के लिए मजबूर किया।

झारखंड की राजधानी रांच के दुलामी गांव के सोनाहतू पुलिस स्टेशन का यह मामला है। जानकारी के अनुसार यह घटना 16 फरवरी की है। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि बीती रात एक महिला और छह लोग बीमार हो गए थे और बेहोश हो गए। जिसके बाद एक आदमी को यहां बुलाया गया कि वह देखे कि आखिर क्या दिक्कत हुई है। जब उस व्यक्ति ने महिला और उसकी बेटी की ओर इशारा किया तो लोगों ने महिला और उसकी बेटी को घर से बाहर घसीटा और उसे जबरन इंसान का मल खिलाया। उनके सिर का मुंडन कराया गया। हमने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications