Ladakh: कोरोना की वजह से Winter Tourism रद्द, इन सब चीजों पर पड़ेगा असर

लेह: 23 दिसंबर: लद्दाख में सरकार ने इस साल मशहूर शीतकालीन पर्यटन को कोविड के बढ़ते मामलों और ओमिक्रॉन के खतरों के मद्देनजर रद्द कर दिया है। लेह के जिलाधिकारी ने इस समय जिन गतिविधियों पर रोक लगाई हैं, उसके लिए देश के कोने-कोने से सैलानी इस मौसम में लेह पहुंचते हैं, जिसमें चर्चित चादर ट्रेक भी शामिल है। पर्यटन की तमाम गतिविधियों पर रोक लगने से इन से जुड़ी तमाम बुकिंग प्रभावित होगी, जिसका असर इससे जुड़े लोगों पर भी पड़ेगा। लेकिन, कोरोना ने जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में तेजी पकड़ी है और ओमिक्रॉन का प्रकोप बढ़ने लगा है, इस तरह का फैसला लिया गया है।

लेह में चादर ट्रेक 2022 रद्द

लेह में चादर ट्रेक 2022 रद्द

लद्दाख सरकार ने गुरुवार को कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लेह में शीतकालीन पर्यटन को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया है। इसके तहत चादर ट्रेक को भी रद्द कर दिया गया है, जो कि इस मौसम में लद्दाख पर्यटन के लिए बहुत ही मशहूर कार्यक्रम है। लेह के जिलाधिकारी और डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन श्रीकांत बालासाहेब सुसे ने इस संबंध में एक आदेश जारी करते हुए, शीतकालीन पर्यटन, चादर ट्रेक 2022, हिम तेंदुआ शाइटिंग एक्सपीडिशन जैसी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। आदेश में कहा गया है कि इस निर्देश के किसी भी तरह से उल्लंघन होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लेह जिला प्रशासन की ओर से अपने ट्विटर हैंडल पर साफ तौर पर ओमिक्रॉन वेरिएंट और मौजूदा कोविड हालातों की वजह से यह कदम उठाने की बात कही गई है।

माइनस 15 से माइनस 35 डिग्री के बीच होती है ये ट्रेकिंग

माइनस 15 से माइनस 35 डिग्री के बीच होती है ये ट्रेकिंग

चादर ट्रेक एक स्पोर्ट एडवेंचर अभियान है, जिसमें 15 दिनों की ट्रेकिंग होती है और इस दौरान मुख्य तौर पर जमी हुई जंस्कर नदी पर 105 किलोमीटर पर ट्रेकिंग की जाती है। बाद में लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने भी कहा कि डीडीएमए के चेयरमैन ने अगले आदेश तक के लिए इन गतिविधियों पर रोक लगाई है, क्योंकि कोविड के मामले बढ़ रहे हैं और ओमिक्रॉन वेरिएंट का खतरा सामने आया है। लेकिन, इस पाबंदी का असर पूरे देश पर पड़ेगा, क्योंकि चादर ट्रेकिंग के लिए पहले से बुकिंग करवाए लोगों को इसे कैंसिल करना पड़ेगा। इस ट्रेकिंग के लिए दिन का आदर्श तापमान माइनस 15 डिग्री से लेकर 20 डिग्री के बीच और रात में माइनस 25 डिग्री से लेकर माइनस 35 डिग्री तक माना जाता है।

बुधवार को लद्दाख में कोविड के 196 ऐक्टिव केस

बुधवार को लद्दाख में कोविड के 196 ऐक्टिव केस

आरोग्य सेतु पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को यूटी लद्दाख में कोविड के 10 नए मामले सामने आए और वहां 196 ऐक्टिव केस हो चुके थे। हालांकि, बुधवार को वहां 16 लोगों ने इस वायरस से मुक्ति भी पाई है। लद्दाख में जो 196 केस हैं, उनमें सबसे ज्यादा लेह जिले में 151 हैं और बाकी 45 केस कारगिल जिले में हैं। बुधवार को लेह के केबीआर एयरपोर्ट पर 515 यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग की गई। जबकि खालत्सी चेक पोस्ट पर 84 लोगों की जांच की गई, जिनमें ट्रकों के ड्राइवर और हेल्पर के अलावा छोटे वाहनों की सवारियां शामिल हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों से मिली सूचनाओं के आधार पर लेह के जिलाधिकारी ने साल में सर्दी के मौसम में होने वाले इतने बड़े इवेंट को रद्द करने का फैसला किया है। (तस्वीरें-फाइल)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+